लक्ष्मण के शुभ मुहूर्त की राह ताक रहे भाजपाई

लक्ष्मण गिलुवा को झारखंड भाजपा की कमान संभाले हुए दो महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। इसके बाद भी उन्होंने अपनी टीम की घोषणा नहीं की है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 06:37 AM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 06:46 AM (IST)
लक्ष्मण के शुभ मुहूर्त की राह ताक रहे भाजपाई

राज्य ब्यूरो, रांची। लक्ष्मण गिलुवा को झारखंड भाजपा की कमान संभाले हुए दो महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। इसके बाद भी उन्होंने अपनी टीम की घोषणा नहीं की है, जिससे संगठन के कामकाज को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने शुभ मुहूर्त में प्रदेश कमेटी घोषित करने की बात कही थी। लोगों को उम्मीद थी कि दुर्गापूजा के बाद नई टीम का एलान हो जाएगा। यह इंतजार लंबा होता जा रहा है।

खबर है कि छठ के फौरन बाद भी शायद ही कमेटी बनेगी। लक्ष्मण गिलुवा ने अभी तक वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मसले पर कोई चर्चा नहीं की है। उनकी कोशिश सभी नेताओं के करीबी लोगों को अपनी टीम में जगह देने की होगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी की विदाई का उदाहरण उनके पास है। ऐसे में वे बगैर विवाद के सारे काम करना चाहते हैं।

पुरानी कमेटी के लोगों की कोशिश दोबारा जगह बनाने की है। ताला मरांडी की कमेटी में शामिल लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनका क्या होगा? ऐसे लोग पद पाने के लिए खेमेबंदी कर रहे हैं। इसके बाद भी प्रदेश अध्यक्ष अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं।

युवा बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने से नहीं रोक सकतेः धौनी

chat bot
आपका साथी