भाजपा ने कसा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर तंज; डॉ अजय तो जज बनकर फैसला देने लगे

प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार को जज नहीं बनने की नसीहत दी है।

By Edited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 11:48 AM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 12:08 PM (IST)
भाजपा ने कसा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर तंज; डॉ अजय तो जज बनकर फैसला देने लगे
भाजपा ने कसा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर तंज; डॉ अजय तो जज बनकर फैसला देने लगे

रांची, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार को नसीहत दी है कि वे स्टेन स्वामी के प्रवक्ता न बनें और कानून को अपना काम करने दें। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अजय कुमार अभी से जज की मुद्रा में आ गए हैं और फैसला देने लगे हैं। कहते हैं कि स्टेन स्वामी निर्दोष हैं, उन्हें फसाया जा रहा है, यह हास्यापद है।

दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि सीबीआइ का दुरुपयोग करना, धारा-356 का दुरुपयोग करना और देशद्रोहियों को बचाना कांग्रेस के डीएनए में है। भाजपा तो राष्ट्र हित और राज्य हित की बात करती है। कहा, फादर स्टेन स्वामी अगर सचमुच निर्दोष हैं तो उन्हें अदालत के सामने अपनी बातें रखनी चाहिए ना कि काग्रेस के द्वारा बचाव का पक्ष रखवाना चाहिए।

विभाग एवं प्रकोष्ठ कांगेस की रीढ़ : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को कांग्रेस भवन में विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में यही कांग्रेस की रीढ़ है। अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं प्रोजेक्ट शक्ति विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी और दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं जिसका मुकाबला आपको एक साथ मिलकर करना होगा। उन्होंने जिला अध्यक्षों एवं को-आर्डिनेटरों को अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी विभाग आदि शाखाओं से लगातार बातचीत कर इन्हें मजबूत करने को भी कहा। इस दौरान झारखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी वसीम सागर आजमी, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्याम सुंदर हांसदा, प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त प्रभारी रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, केशव महतो कमलेश, शकील अख्तर अंसारी, कामेश्वर बैठा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी