लातेहार में बराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हा सहित 5 घायल; दूल्हे की हालत नाजुक

Jharkhand News. बरात बालूमाथ के चेताग ग्राम से पांकी थाना अंतर्गत हेड़ूम ग्राम जा रही थी। इसी बीच उक्त स्थल पर गाड़ी चला रहे वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 10:01 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 10:01 AM (IST)
लातेहार में बराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हा सहित 5 घायल; दूल्हे की हालत नाजुक
लातेहार में बराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हा सहित 5 घायल; दूल्हे की हालत नाजुक

लातेहार, जासं। लातेहार जिला के बालूमाथ-पांकी मार्ग पर हेरहंज थाना अंतर्गत जांजू इचाक ग्राम के पास बीती रात दूल्हा सवार एक बराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दूल्हा सहित पांच बराती घायल हो गए। सभी घायलों का बालूमाथ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में दूल्हा सहित चार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है।

गम्भीर रूप से घायल दूल्हे की हालत नाजुक बनी हुई है तथा वह बेहोश है। बारात बालूमाथ के चेताग ग्राम से पांकी थाना अंतर्गत हेड़ूम ग्राम जा रही थी। इसी बीच उक्त स्थल पर गाड़ी चला रहे वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण दूल्हा सवार ब्रेजा कार पुल के गार्डवाल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूल्हा के बड़े भाई मनोज यादव का बालूमाथ थाना के ठीक पीछे पापड़ फैक्ट्री के पास फर्नीचर की दुकान है।

घायलों में दूल्हा मदन यादव (24 वर्ष), दूल्हे के पिता छठन यादव (65 वर्ष), भतीजा आदित्य कुमार (13 वर्ष), चचेरा भाई मिथिलेश यादव (20 साल) और भाई का साला गणेश यादव (25 साल) शामिल हैं। मिथिलेश यादव को छोड़कर चार लोगों को रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी