म्यूटेशन बिल के बहाने बंधु का पार्टी में विरोधियों को करारा जवाब

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे विधायक बंधु तिर्की ने पार्टी के अंदर अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया और लैंड म्यूटेशन एक्ट पर पूरी पार्टी को अपने पक्ष में करने...

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 08:43 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 08:43 AM (IST)
म्यूटेशन बिल के बहाने बंधु का पार्टी में विरोधियों को करारा जवाब
म्यूटेशन बिल के बहाने बंधु का पार्टी में विरोधियों को करारा जवाब

रांची(राज्य ब्यूरो)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे विधायक बंधु तिर्की ने पार्टी के अंदर अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया और लैंड म्यूटेशन एक्ट पर पूरी पार्टी को अपने पक्ष में करने में सफल रहे। विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए सबसे पहले बंधु तिर्की ने इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उन्हें बैठक में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह साबित करने में लगे हुए हैं कि मैं अभी तक कांग्रेस का विधायक नहीं हूं। पब्लिक फोरम पर भी इस तरह की बातें उठा रहे हैं।

ऐसे में मैं भी सशंकित था लेकिन बैठक के लिए निमंत्रण मिलने से मेरी शंका दूर हो गई। दूसरे लोग अपनी शंका दूर कर लें। इसके बाद बंधु तिर्की ने लैंड म्यूटेशन एक्ट को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि इससे आम लोगों के साथ गलत करने वाले अंचल अधिकारियों को बचाव का बड़ा मौका मिल जाएगा। उनकी बातों से कई कांग्रेस विधायकों ने समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस के विरोध से अवगत कराया जाएगा।

जो लोग बयान दे रहे हैं कि मैं अभी कांग्रेस का नहीं, उन्हें पता होना चाहिए कि मुझे सोनिया-राहुल और आरपीएन ने शामिल कराया है। अपने बूते जीत दर्ज करने के बाद आया हूं कांग्रेस पार्टी में। -बंधु तिर्की, विधायक, मांडर।

chat bot
आपका साथी