ढुल्लू महतो ने हाई कोर्ट से मांगी सीबीआइ जांच, 14 फरवरी के बाद से दर्ज हुए 8 मामले

Jharkhand. ढुल्लू ने अपनी याचिका में कहा है कि 14 फरवरी 2020 से अब तक दर्ज 8 मामलों की जांच सीबीआइ से कराई जाए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 02:35 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 07:21 PM (IST)
ढुल्लू महतो ने हाई कोर्ट से मांगी सीबीआइ जांच, 14 फरवरी के बाद से दर्ज हुए 8 मामले
ढुल्लू महतो ने हाई कोर्ट से मांगी सीबीआइ जांच, 14 फरवरी के बाद से दर्ज हुए 8 मामले

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज सात मामलों की सीबीआइ जांच की मांग की है। इसमें उनके खिलाफ चल रहे दुष्कर्म का भी एक मामला भी शामिल है। ढुलू महतो की ओर से इस संबंध में गुरुवार को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कराया जा रहा है।

पुलिस मामला दर्ज होते ही निचली अदालत से वारंट ले रही है। कई मामलों में उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है और पुलिस उनके परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है। इससे प्रतीत होता है कि उनके खिलाफ पुलिस दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्य कर रही है। ऐसे में अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो प्रताडि़त किए जाने का डर है। याचिका में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो सकती। निष्पक्ष जांच के लिए उक्त सभी मामलों की जांच सीबीआइ को सौंप देनी चाहिए।

इन मामलों की सीबीआइ जांच की मांग

कतरास थाना (कांड संख्या 178- 2019)

कतरास थाना (कांड संख्या 54 - 2020)

बरोरा थाना (कांड संख्या- 11 -2020)

धनबाद थाना (कांड संख्या-  85-2020)

कतरास थाना (कांड संख्या- 106- 2018)

बाघमारा थाना (कांड संख्या- 217-2010)

बरोरा थाना (कांड संख्या- 13- 2020)

यौन उत्पीडऩ की गवाह युवती पलटी

ढुलू महतो के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला नेत्री के पति के खिलाफ एक युवती ने बुधवार की देर शाम कतरास थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने उनपर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, झूठे केस में गवाह बनाने तथा डर दिखाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला नेत्री पर उसमें सहयोग का आरोप लगाया है। शिकायत करने वाली युवती विधायक के खिलाफ दर्ज उक्त मामले की गवाह भी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर युवती के इस आरोप को महिला नेत्री ने गलत बताया और मामले की पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी