झारखंड में नेतृत्‍व संकट से जूझ रही भाजपा के लिए मजबूरी बन गए हैं बाबूलाल, जानिए कैसे?

Babulal Marandi भाजपा का बाबूलाल मरांडी से मोह यूं ही नहीं पनपा है। झारखंड में 50 लाख सदस्यों का दावा करने वाली भाजपा के सामने अचानक नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर.

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 01:06 PM (IST)
झारखंड में नेतृत्‍व संकट से जूझ रही भाजपा के लिए मजबूरी बन गए हैं बाबूलाल, जानिए कैसे?
झारखंड में नेतृत्‍व संकट से जूझ रही भाजपा के लिए मजबूरी बन गए हैं बाबूलाल, जानिए कैसे?

रांची, राज्य ब्यूरो : Babulal Marandi भाजपा का बाबूलाल मरांडी से मोह यूं ही नहीं पनपा है। रघुवर दास के चुनाव हारने और अर्जुन मुंडा के केंद्रीय राजनीति में शिफ्ट हो जाने के बाद जो जगह खाली हुई है, उसकी पूर्ति करने के लिए भाजपा में फिलहाल कोई चेहरा नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में पचास लाख सदस्यों का दावा करने वाली भाजपा में अचानक नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी भरपाई बाबूलाल मरांडी ही कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो बाबूलाल मरांडी अब भाजपा की जरूरत भी बन गए हैं और मजबूरी भी। 

जोहार..

आप सभी के प्रेम से अभिभूत हूँ।

सभी को धन्यवाद।💐💐💐#ThankYou_Jharkhand pic.twitter.com/oBxdr4D4GN

— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 12, 2020

हालांकि, बाबूलाल की घर वापसी होगी या नहीं, इसे लेकर अब भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। बाबूलाल विदेश में हैं, उसकी वापसी पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। बाबूलाल की स्थिति स्पष्ट न होने के बावजूद प्रदेश भाजपा का प्रेम अचानक उन पर जाग उठा है। शनिवार को बाबूलाल मरांडी के जन्म दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा अगली-पिछली पंक्ति के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी।

बहुत बहुत शुक्रिया श्री @HemantSorenJMM जी💐

आपके नेतृत्व में झारखंड प्रगति करे यही कामना करता हूँ। https://t.co/D0HfPYgJWg" rel="nofollow

— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 11, 2020

जाहिर है प्रदेश भाजपा के नेताओं ने अघोषित रूप से उन्हें अपना नेता स्वीकार करना शुरू कर दिया है। विदेश दौरे पर होने के बावजूद बाबूलाल अपने ट्विटर एकाउंट पर सक्रिय रहे और बधाई देने वालों का आभार भी जताया। ट्विटर पर बाबूलाल पूरे 20 दिन बाद सक्रिय नजर आए। इससे पूर्व उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 21 दिसंबर को किया था। हालांकि, बाबूलाल को बधाई देेने वालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य दलों के नेता भी शामिल थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी और श्री शिबू सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। pic.twitter.com/mh7VedPM9s— Raghubar Das (@dasraghubar) January 11, 2020

chat bot
आपका साथी