रांची में कॉलेज छात्रा से दुष्‍कर्म, पुलिसकर्मी की बेटी है नाबालिग पीड़िता

रांची के कोतवाली थाने की पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर अब इस मामले में प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:23 PM (IST)
रांची में कॉलेज छात्रा से दुष्‍कर्म, पुलिसकर्मी की बेटी है नाबालिग पीड़िता
रांची में कॉलेज छात्रा से दुष्‍कर्म, पुलिसकर्मी की बेटी है नाबालिग पीड़िता

रांची, जासं। रांची जिले में पदस्थापित एक पुलिसकर्मी की बेटी से उसके ही प्रेमी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपित प्रेमी राजेश महतो पकड़ा गया है। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपित राजेश जमशेदपुर के गालुडीह का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार नाबालिग जमशेदपुर की रहने वाली है। वह रांची के एक कॉलेज की छात्रा है।

कोतवाली इलाके स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई करती है। आरोपित युवती के पड़ोस के गांव का होने की वजह से वह युवती से अक्सर मिलता था। पीडि़ता के अनुसार वह राजेश से निजी कामो में मदद लिया करती थी। इस बीच दीपावली के पहले जब घर जाने की बात हुई तो राजेश ने छात्रा को साथ चलने के लिए कहा। भरोसा कर छात्रा राजेश के साथ घर के लिए चली गई।

लेकिन आरोपित उसे घर नहीं ले जाकर पश्चिम बंगाल के खडग़पुर ले गया। बोला कि खडग़पुर में एक काम है, उसे पूरा करने के बाद घर चलेंगे। आरोपित युवक ने खडग़पुर रेलवे स्टेशन स्टेशन के पास ही एक कमरे में रखा, जहां जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपित युवक पुलिस के समक्ष बोल रहा था कि उसने दुष्कर्म नहीं किया है। सहमति से संबंध बने थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हैं।

पिता ने दर्ज करवाया था अपहरण का केस : छात्रा जब रांची से जमशेदपुर जाने के लिए निकल रही थी, उस समय परिजनों को जानकारी दी थी कि निकल चुकी है। लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इस पर पिता को राजेश महतो पर शक हुआ, तो उन्होंने कोतवाली थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। जिसमें बताया कि उनकी बेटी 20 हजार रुपये लेकर निकली है।

उसे राजेश ही बहला फुसलाकर भगा लिया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसके बाद छात्रा को जमशेदपुर से बरामद किया गया। वहीं से युवक भी पकड़ा गया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया है। शनिवार को मेडिकल करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी