दुष्कर्म की कोशिश: चश्मदीद छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

eye witness missing. कोतवाली थाने में छात्रा के पिता ने शिकायत कर कहा कि मारवाड़ी महिला कॉलेज में छोड़कर गए थे शाम को लौटे तो वह नहीं मिली। पुलिस छात्रा की छानबीन में जुटी है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 01:44 PM (IST)
दुष्कर्म की कोशिश: चश्मदीद छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
दुष्कर्म की कोशिश: चश्मदीद छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

रांची, राज्य ब्यूरो। दुष्कर्म की कोशिश मामले की चश्मदीद छात्रा 28 फरवरी से लापता है। इस मामले में छात्रा के पिता ने कोतवाली थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत की है। अब कोतवाली पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। छात्रा के मोबाइल का सीडीआर भी निकाला जा रहा है, ताकि हकीकत की जानकारी मिल सके।

छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने 28 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे अपनी पुत्री को अपर बाजार स्थित मारवाड़ी महिला कॉलेज में छोड़ा था। शाम करीब पौने पांच बजे कॉलेज गए तो छात्रा गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

छात्रा के पिता के अनुसार 24 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी ने सुखदेवनगर थाने में इरगू टोली कुम्हार टोली निवासी अमन कुमार, अमन की बहन व 10-12 अज्ञात के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह छात्रा उस केस की अहम गवाह है। कोर्ट में आरोपितों को सशरीर उपस्थित होना था, इसके पहले ही उनकी पुत्री गायब हो गई। उन्होंने आशंका जताई है कि या तो उनकी बेटी का अपहरण हुआ है या फिर उसका अपहरण करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी