बंद को लेकर कांग्रेस ने बांटी जिम्मेदारी, पदाधिकारियों को जिले आवंटित

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर 10 सितंबर को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:25 AM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:25 AM (IST)
बंद को लेकर कांग्रेस ने बांटी जिम्मेदारी, पदाधिकारियों को जिले आवंटित
बंद को लेकर कांग्रेस ने बांटी जिम्मेदारी, पदाधिकारियों को जिले आवंटित

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर 10 सितंबर को आयोजित भारत बंद के लिए कमर कस ली है। बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने व्यापक रणनीति बनाई है। जिलावार वरीय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जिलों में बंद को सफल बनाने के लिए पूरी कमेटी सक्रिय रहेगी।

शाहदेव ने जानकारी दी कि जमशेदपुर की जिम्मेदारी रविंद्र झा को दी गई है जबकि रांची की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को। गुमला के लिए डॉ. रामेश्वर उरांव, सिमडेगा के लिए गीताश्री उरांव, लोहरदगा के लिए सुखदेव भगत, पलामू के लिए आभा सिन्हा, गढ़वा के लिए कामेश्वर बैठा, चतरा के लिए भीम कुमार, हजारीबाग के लिए मनोज यादव, कोडरमा के लिए तिलकधारी प्रसाद सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं गिरिडीह के लिए सरफराज अहमद, धनबाद के लिए राजेंद्र प्रसाद सिंह, बोकारो के लिए ओपी लाल, जामताड़ा के लिए डॉ. इरफान अंसारी, दुमका के लिए बादल पत्रलेख, गोड्डा के लिए फुरकान अंसारी, पाकुड़ के लिीए आलमगीर आलम, चाईबसा के लिए डीएन चांपिया, खूंटी के लिए डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, सरायकेला के लिए बन्ना गुप्ता, देवघर के लिए केएन झा, रामगढ़ के लिए जवाहर लाल सिन्हा, साहेबगंज के लिए सुशील मरांडी एवं लातेहार के लिए केएन त्रिपाठी शामिल हैं।

शाहदेव ने बताया कि इनके अलावा जिला एवं प्रखंड के नेताओं को कार्यक्रमों में शामिल होने, प्रचार-प्रसार में जुटने और मशाल जुलूस आदि में सक्रिय रहने को कहा गया है। शाहदेव ने दावा किया कि 10 सितंबर को प्रस्तावित बंद को व्यापक जन समर्थन मिलता दिख रहा है। लोग नरेंद्र मोदी और रघुवर दास सरकार से त्रस्त हैं। रविवार को सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालने का निर्देश भी दिया गया है।

---

chat bot
आपका साथी