Indian Army: सेना भर्ती रैली स्थगित, नई तिथि की घोषणा होगी बाद में

Indian Army Recruitment. रांची के मोरहाबादी मैदान में पुरुषों के लिए 5 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होना था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2020 02:49 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2020 08:13 PM (IST)
Indian Army: सेना भर्ती रैली स्थगित, नई तिथि की घोषणा होगी बाद में
Indian Army: सेना भर्ती रैली स्थगित, नई तिथि की घोषणा होगी बाद में

रांची, जासं। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सेना भर्ती रैली स्थगित कर दिया गया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में पुरुषों के लिए 5 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होना था। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण सेना भर्ती अभी स्थगित किया जाता है। अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

बता दें कि झारखंड के सभी 24 जिलों के युवाओं के लिए थल सेना में भर्ती के लिए रैली का आयोजन होना था। इसके लिए 20 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन किया गया था। रैली में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड ई-मेल पर 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच भेजा जाना था। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर दी गई तिथि के अनुसार रैली में भाग लेना है। एडमिट कार्ड लेजर प्रिंटर से ही प्रिंट कराएं। उसे लेमिनेट नहीं कराएं। भर्ती रैली स्थल पर प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक कागजात की मूल कॉपी व छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी