Government Jobs: SSC में स्टेनोग्राफर के लिए 18 तक करें आवेदन

SSC Vacancy. ग्रेड सी के लिए अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष आवश्‍यक है। अंग्रेजी से 100 प्रश्न जबकि रिजनिंग व जेनरल अवेयरनेस से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 02:24 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 02:24 PM (IST)
Government Jobs: SSC में स्टेनोग्राफर के लिए 18 तक करें आवेदन
Government Jobs: SSC में स्टेनोग्राफर के लिए 18 तक करें आवेदन

रांची, जासं। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अक्टूबर तक मांगा है। इसके लिए किसी भी संकाय से इंटर उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ग्रेड डी के लिए न्यूनतम उम्र 18 जबकि अधिकतम 27 वर्ष हो। सामान्य वर्ग और ओबीसी के अभ्यर्थियों को शुल्क 100 रुपये जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी तथा सभी वर्ग की छात्राओं को शुल्क नहीं लगेगा।

100 प्रश्नों के लिए दो घंटे

परीक्षा दो चरणों में होगी। फेज वन में ऑनलाइन टेस्ट जबकि फेज टू में स्किल टेस्ट होगा। ऑनलाइन टेस्ट 5 मई 2020 से 7 मई 2020 तक होगा। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होंगे। साथ ही सभी बहुविकल्पीय होंगे। समय दो घंटे का मिलेगा। अंग्रेजी से 100 प्रश्न जबकि रिजनिंग व जेनरल अवेयरनेस से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

पीटी में 120 प्रश्नों के लिए दो घंटे

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों 1140 रिक्तियों के 12 नवंबर तक आवेदन मांंगा है। इसके लिए स्नातक उत्तीर्ण के साथ अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सामान्य के लिए 1000 रुपये जबकि एससी व एसटी के लिए 250 रुपये लगेंगे। चयन पीटी व मेंस परीक्षा के आधार पर होगा। पीटी में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए समय दो घंटे का होगा।

जीके व झारखंड से 30-30 प्रश्न जबकि सामान्य ज्ञान, मैथ व रिजनिंग से 20-20 प्रश्न होंगे। मेंस में तीन पेपर होंगे। पेपर वन में ङ्क्षहदी व इंग्लिश से 60-60 प्रश्न तथा पेपर टू में रिजनल लैंग्वेज से 100 प्रश्न होंगे। इसी तरह पेपर तीन में जीके से 30 प्रश्न, झारखंड से 40 प्रश्न तथा जीएस, मैथ, रिजिनिंग व कंप्यूटर से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीनों पेपर के लिए दो-दो घंटे का समय मिलेगा।

chat bot
आपका साथी