अमित शाह जामताड़ा में 18 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जन आशीर्वाद यात्रा की करेंगे शुरुआत

Jharkhand. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि अमित शाह के आने की सूचना के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और संथाल परगना की जनता में उत्साह का वातावरण है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 09:04 PM (IST)
अमित शाह जामताड़ा में 18 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जन आशीर्वाद यात्रा की करेंगे शुरुआत
अमित शाह जामताड़ा में 18 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जन आशीर्वाद यात्रा की करेंगे शुरुआत

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव को ले भाजपा ने कमर कस ली है। संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने से ले चुनावी अभियान का आगाज करने के लिए राष्ट्रीय नेताओं के भी दौरे तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संताल परगना में चुनावी बिगुल फूंकने जामताड़ा आ रहे हैं। शाह 18 सितंबर को जामताड़ा से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा पहले 15 सितंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की सहमति मिलने के बाद तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है। इस मौके पर अमित शाह जामताड़ा में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रभाकर ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारी में जुट गए हैं। इसे लेकर जामताड़ा जिला समिति ने बुधवार को एक बैठक भी की। प्रभाकर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 65+ सीटों पर विजय का लक्ष्य रखा है। संताल परगना की 15 सीटों पर पार्टी की नजर है।
उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा और नाला सीटों पर भी इस बार भाजपा जीत हासिल करेगी। प्रभाकर ने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन 19 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा शिकारीपाड़ा, महेशपुर और पाकुड़ तथा तीसरे दिन लिट्टीपाड़ा, बरहेट और बोरियो पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा गोड्डा और देवघर जिलों में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 9 सितंबर से घर-घर रघुवर अभियान शुरू किया है, जिसके तहत कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जा रहे हैं और केंद्र तथा राज्य सरकारों की उपलब्धियों से जनता को अवगत करवा रहे हैं।
अब जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री रघुवर दास सभी विधानसभाओं में लोगों से जुड़ेंगे। जामताड़ा में अमित शाह की सभा के बाद उसी दिन जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास नाला और दुमका में सभाओं को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी