आलमगीर आलम बने झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री, अधिसूचना जारी; पढ़ें कुछ खास खबरें

Jharkhand. संसदीय कार्य विभाग को छोड़कर बाकी सभी विभाग मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने पास रखी है। इधर रिम्‍स निदेशक ने राज्‍यपाल से मुलाकात की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 09:07 PM (IST)
आलमगीर आलम बने झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री, अधिसूचना जारी; पढ़ें कुछ खास खबरें
आलमगीर आलम बने झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री, अधिसूचना जारी; पढ़ें कुछ खास खबरें

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम को शनिवार को संसदीय कार्य विभाग के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। झारखंड विधानसभा के छह जनवरी से शुरू होनेवाले विशेष सत्र शुरू होने से पहले संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी किसी को देना आवश्यक था। इस कारण इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई है। झारखंड में मुख्यमंत्री के अलावा तीन मंत्रियों ने पद की शपथ ली है, लेकिन विभागों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। ऐसे में सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास ही हैैं।  माना जा रहा है कि 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागों का बंटवारा होगा।

राज्यपाल से मिले रिम्स निदेशक, बीआइटी मेसरा के कुलपति

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को राजभवन में रिम्स के निदेशक डॉ. डीके सिंह ने मुलाकात की। इसी तरह, बीआइटी मेसरा के कुलपति डॉ. एस कोनार व कुलसचिव एपी कृष्णा ने भी उनसे मुलाकात की। राजभवन के पदाधिकारियों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। इस क्रम में आगंतुकों ने राज्यपाल को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।

chat bot
आपका साथी