Jharkhand Politics: ट्रांसफार्मर में विधायक का फोटो व कांग्रेस का सिंबल लगाने पर आजसू ने जताई आपत्ति

Jharkhand Politics आजसू ने भुरकुंडा कोयलांचल में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद सहित कांग्रेस नेताओं की तस्वीर व पार्टी का सिंबल लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। ट्रांसफार्मर में विधायक सहित पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व विधायक निर्मला देवी की तस्वीर है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 12:21 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 12:21 PM (IST)
Jharkhand Politics: ट्रांसफार्मर में विधायक का फोटो व कांग्रेस का सिंबल लगाने पर आजसू ने जताई आपत्ति
ट्रांसफार्मर में विधायक अंबा प्रसाद सहित कांग्रेस के नेताओं की तस्वीर व पार्टी का सिंबल लगा है।

रामगढ़,जासं। आजसू पतरातू प्रखंड कमेटी ने भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर में स्थानीय विधायक सहित कांग्रेस के नेताओं व पार्टी का सिंबल लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में आजसू पतरातू प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने एसडीओ को ट्रांसफार्मर में लगाए गए फोटो के साथ आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि क्षेत्र के विभिन्न ट्रांसफार्मरों में कांग्रेस पार्टी का बैनर लगा प्रचार किया गया है। इसमें स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद सहित पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व विधायक निर्मला देवी की तस्वीर व कांग्रेस पार्टी का सिंबल लगा नियम विरुद्ध कार्य हुआ है। आवेदन में एसडीओ से इस दिशा में कानूनी कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर में लगे पोस्टर में जिन लोगों की तस्वीर है, सब पर केस दर्ज करने की मांग की है।

गोपाल साहू फिर बनें कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, रामाश्रय प्रसाद सदस्यता प्रभारी मनोनीत

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गोपाल प्रसाद साहू को फिर से संगठन का प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है, जबकि रामाश्रय प्रसाद कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी और मदन मोहन शर्मा को सह प्रभारी होंगे। प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि गोपाल प्रसाद साहू वर्ष 2013 से लगातार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रहे हैं।

रामाश्रय प्रसाद छात्र जीवन से कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। 1967-69 में बिहार राज्य अंतर्गत युवा कांग्रेस के सचिव, 1970-72 में सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, 1976-77 में सिंहभूम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे। अलग झारखंड राज्य में 2000 में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष बने। 2005 में वे पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बनें। वे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तथा कांग्रेस सदस्यता अभियान के सह प्रभारी भी रह चुके हैं। मदन मोहन शर्मा वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। वे पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कार्यालय प्रभारी रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी