यहां से 24 घंटे मिलेगी हवाई सेवा, कैब सर्विस पर होगी कार्रवाई

विमान सेवा का विस्तार हो रहा है। लोगों को जल्द ही यहां से इस सेवा का हर दिन लाभ मिलेगा।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 02:26 PM (IST)
यहां से 24 घंटे मिलेगी हवाई सेवा, कैब सर्विस पर होगी कार्रवाई
यहां से 24 घंटे मिलेगी हवाई सेवा, कैब सर्विस पर होगी कार्रवाई

रांची, जागरण संवाददाता। अब आप रांची से जमशेदपुर का हवाई सफर महज 2500 रुपये में कर सकते हैं। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। आने वाले कुछ महीनों में यह सेवा शुरू हो जाएगी। रांची से 21 सीटों का विमान हर दिन उड़ान भरेगा। जमशेदपुर एयरपोर्ट पर इसकी लैंडिंग होगी। राज्य के विभिन्न शहरों को भी आने वाले दिनों में इस सेवा से जोड़ा जाएगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकार के पूर्वी क्षेत्र कोलकाता के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक केएल शर्मा ने गुरुवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यह जानकारी दी। केंद्र सरकार की योजना उड़ान के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य में छोटी विमान सेवा का विस्तार हो रहा है। राज्य के विभिन्न शहरों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड के लोगों को जल्द ही इस सेवा का लाभ मिलेगा। जमशेदपुर का एयरपोर्ट तैयार हो चुका है। एयरलाइंस का आना बाकी है। रांची- जमेशदपुर-रांची, कोलकाता-बर्नपुर-कोलकाता, राउरकेला, बोकारो, कुंजबिहार, दुर्गापुर बागडोगरा के बीच 21 सीटर विमान शीघ्र शुरू होगा।

24 घंटे मिलेगी अब रांची से हवाई सेवा

उन्होंने कहा कि रांची में अब 24 घंटे विमान सेवा का लाभ मिलेगा। मार्च के अंतिम सप्ताह से दिनरात की सेवा शुरू की जाएगी। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु आदि शहरों में काम करने वालों के लिए रात्रि में सफर करने का विकल्प खुलेगा। रांची पहुंचने के लिए या यहां से जाने के लिए समय की बाध्यता खत्म होगी। साथ ही, रात्रि विमान का किराया कम होगा। लोगों को इसका भी लाभ मिलेगा। कार्यपालक निदेशक केएल शर्मा हजारीबाग में अत्याधुनिक केंद्रीयकृत रसोईघर निर्माण को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकार व झारखंड सरकार तथा अक्षय पात्रा फाउंडेशन के साथ करार होने के बाद रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि हजारीबाग में 20 करोड़ की लागत से सेंट्रलाइज्ड किचन का निर्माण किया जाएगा। जिसे लिए एमओयू हो चुका है। इस किचन से 1599 स्कूलों के लगभग एक लाख बच्चों तक खाना पहुंचेगा। वर्ष 2019-20 में किचन से खाना आपूर्ति शुरु हो जाएगी। एटीसी बिल्डिंग के बारे में उन्होनें कहा कि नई बिल्डिंग में अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। जिससे एटीसी का संचालन सहज होगा। गुणवत्ता भी बढे़गी। पुरानी बिल्डिंग में जगह की कमी के कारण अत्याधुनिक उपकरण इंस्टॉल नहीं था।

कैब सर्विस पर होगी कार्रवाई

उन्होनें कहा कि रांची एयरपोर्ट से ओला कैब एजेंसी यात्रियों से अतिरिक्त भाड़ा वसूल रही है। राइड फेयर में पार्किंग चार्ज पहले ही जोड़ लिया जाता है। यात्रियों से एयरपोर्ट की टोल, पार्किंग के नाम पर 60 रुपये की अतिरिक्त भाड़ा वसूल किया जा रहा है। साथ में सर्विस टैक्स भी जोड़ लेता है। बार-बार यात्रियों के ओर से शिकायत आ रही है। नियम के मुताबिक एयरपोर्ट पर पांच मिनट की पार्किंग फ्री होती है। यात्रियों को परेशान करने के लिए ओला एजेंसी पर कार्रवाई होगी। 

यह भी पढ़ेंः आधार कार्ड की इस गड़बड़ी ने लाभुकों को रुलाया, जानिए

 

chat bot
आपका साथी