राज्यपाल से लगाई गुहार हर वर्ष हो जेट परीक्षा

रांची अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 20वां प्रदेश अधिवेशन पलामू में व द्वित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 02:05 AM (IST)
राज्यपाल से लगाई गुहार हर वर्ष हो जेट परीक्षा
राज्यपाल से लगाई गुहार हर वर्ष हो जेट परीक्षा

जागरण संवाददाता, रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 20वां प्रदेश अधिवेशन पलामू में व द्वितीय जनजातीय छात्र जुटान का आयोजन दुमका में हुआ था। बुधवार को अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. नथु गाड़ी एवं प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पाडेय के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अधिवेशन में पारित प्रस्ताव की प्रति सौंपी। प्रो. गाड़ी ने कहा कि झारखंड एलिजबिलिटी टेस्ट (जेट) का आयोजन प्रति वर्ष हो ताकि विवि में शिक्षकों की कमी नहीं हो। जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा भी नियमित हो। नियुक्ति में जिला रोस्टर का हो पालन

प्रत्येक महाविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय विषय की पढ़ाई हो। पीएचडी शोधार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। साथ ही राजीव गाधी फेलोशिप योजना पुन: शुरू की जाए। तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नियुक्ति में स्थानीय जिला रोस्टर का पालन सख्ती से किया जाए। जो भी जनजाति धर्मातरित हो गए हैं उन्हें जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाए। मिशन साहसी की प्रशंसा की

राज्यपाल ने कहा परिषद देश एवं समाज को सकारात्मक दिशा दे रहा है। उन्होंने परिषद द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाने के कार्यक्रम मिशन साहसी की प्रशसा की। राज्यपाल ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं को भी प्रशिक्षण देने की जरूरत है।

इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री विनीता कुमारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य याज्ञवल्क्य शुक्ल, कार्य प्रमुख दीपेश कुमार,सह मंत्री देवेंद्र लाल उराव, मोनू शुक्ल, स्नेहा गुप्ता, मनोज सोरेन व बपन घोष थे। मधु मंसूरी को दी बधाई

जागरण संवाददाता, रांची : ज्वाइंट स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नागपुरी के फनकार एवं झारखंड आदोलनकारी मधु मंसूरी हंसमुख से मुलाकात की। उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की है।

chat bot
आपका साथी