अवैध रूप से कोरेक्स बेच रहा युवक धराया

बरियातू रोड पेट्रोल पंप के समीप अवैध रूप से कोरेक्स सीरप बेच रहे युवक को बरियातू पुलिस ने पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 02:51 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:10 AM (IST)
अवैध रूप से कोरेक्स बेच रहा युवक धराया
अवैध रूप से कोरेक्स बेच रहा युवक धराया

जासं, रांची : बरियातू रोड पेट्रोल पंप के समीप अवैध रूप से कोरेक्स सीरप बेच रहे युवक को बरियातू थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से 26 बोतल सीरप बरामद किया गया। बरियातू पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्त में आया आरोपित करण कुमार सिंह पिता रवि सिंह मंडा बगीचा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना औषधि निरीक्षक को दे दी गई।

---

मोबाइल लूटपाट करने वाले दो बदमाश धराये

जासं, रांची: पटेल चौक के समीप मोबाइल लूटपाट करने के आरोप में चुटिया थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपितों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी सन्नी टोप्पो व चुटिया थाना क्षेत्र के सरदार गली निवासी कारु कुमार नायक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोनाराम केराई अपने दोस्त देवी सिंह के साथ सिरमटोली से राची स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी बीच पटेल चौक के समीप दोनों मारपीट कर मोबाइल छीन कर भागने लगे। हो हंगामा सुनकर स्थानीय लोगों ने दोनो आरोपितों को दौड़ा कर पकड़ लिया। दोनों को मौके पर पहुंची चुटिया थाना के हवाले कर दिया गया। इधर, सोनाराम की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

---

डोरंडा में फायरिग के आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर

जासं, रांची: रविवार की देर रात डोरंडा इलाके में एक युवक पर फायरिग कर दहशत फैलाने वाला जिलानी कुरैशी बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद आरोपित को होटवार जेल भेज दिया गया। वहीं, डोरंडा थाना पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। बीते 24 मई को डोरंडा के कुरैशी मोहल्ला निवासी जिलानी कुरैशी ने फैसल कुरैशी पर फायरिग कर जान लेने की कोशिश की। गोली फैसल के गर्दन में लगी। पुलिस के गिरफ्त में आने के डर से आरोपित फरार हो गया था।

----

मकान मालिक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

जासं, रांची : खेलगांव में किराये के मकान में रह रही एक महिला ने अपने मकान मालिक पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बुधवार को इस संबंध में खेलगांव ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार की देर रात मकान मालिक धीरज सिंह शराब पीकर गाली-गलौज किया। यही नहीं नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ भी किया। ऐसा करने से रोकने पर उसके साथ भी मारपीट किया। लॉक डाउन के बावजूद मकान खाली करने का दबाव डाल रहा है।

इधर, धीरज सिंह की पत्‍‌नी की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला का आरोप है कि मंगलवार की रात 11 बजे बाथरूम जाने के लिए नीचे उतरी तो किरायेदार मुकेश कुमार छेड़खानी करना शुरू कर दिया। हो हंगामा सुनकर जब धीरज सिंह पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट हुई। जख्मी हालात में धीरज को रिम्स ले जाना पड़ा। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

--

रिटायर्ड फौजी ने पत्‍‌नी पर किया कैंची से हमला

जासं, रांची : खेलगाव ओपी के सैनिक कॉलोनी में रिटायर्ड होकर घर लौटे फौजी ने पत्‍‌नी पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के प्रयास महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार फौजी राजू कुमार सिंह मंगलवार को ही रिटायर्ड होकर रांची पहुंचा था। किसी बात को लेकर बेटे से बकझक हो गई। फिर मारपीट पर उतारू हो गए जब पत्‍‌नी बीच बचाव करने गई तो उसके साथ भी मारपीट करने लगा। हालांकि, कुछ देर हो हंगामा के बाद मामला शांत हो गया। बुधवार को करीब 11 बजे फौजी दोबारा पत्‍‌नी से उलझ गया। ऐसा करने से मना करने पर ताबड़ तोड़ कैंची से वार कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने हो हंगामा सुनकर दौड़ा किसी तरह महिला को फौजी के चंगुल से बचाया।

chat bot
आपका साथी