छात्रावास के बाहर डस्टबीन में मिला नवजात का शव, पुलिस कर रही तहकीकात Ranchi News

Jharkhand. नगर पंचायत सफाई कर्मी छात्रावास के बाहर रखी डस्टबीन से कचरा निकालने गए थे। उन्‍होंने डस्टबीन के अंदर नवजात का शव पाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 04:29 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 04:29 PM (IST)
छात्रावास के बाहर डस्टबीन में मिला नवजात का शव, पुलिस कर रही तहकीकात Ranchi News
छात्रावास के बाहर डस्टबीन में मिला नवजात का शव, पुलिस कर रही तहकीकात Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज आदिवासी महिला कल्याण छात्रावास के बाहर नगर पंचायत की डस्टबीन से गुरुवार को एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत सफाई कर्मी छात्रावास के बाहर रखी डस्टबीन से कचरा निकालने गए थे। जैसे ही उन्होंने कचरा निकालने के लिए डस्टबीन के अंदर झांका तो उन्हें एक नवजात का शव दिखाई दिया। वे लोग बिना कचरा निकाले वहां से वापस लौट गए और इसकी जानकारी नगर पंचायत कार्यालय में दी।

जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद आनंद मसीह नगर पंचायत के कुछ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही इसकी जानकारी खूंटी थाना को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने शव को बाहर निकाला। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार की रात या गुरुवार की तड़के किसी ने नवजात को डस्टबीन में फेंक दिया होगा। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

chat bot
आपका साथी