चतरा में कुएं में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी Chatra News

Jharkhand. अज्ञात शव की बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हंटरगंज थाना पुलिस को दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 02:48 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 02:48 PM (IST)
चतरा में कुएं में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी Chatra News
चतरा में कुएं में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी Chatra News

हंटरगंज (चतरा), जासं। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के उरैली पंचायत के धरधारा गांव के एक कुएं से पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया है। शव गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के समीप बीस फुटा कुएं से मिला है। अज्ञात शव की बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस ने कुएं से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस निरीक्षक बीपी मंडल ने बताया कि शव की पहचान को लेकर कोशिश की जा रही है। लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब तीस वर्ष है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब गांव की महिलाएं कुएं से पानी लेने आईं, तो शव तैरता हुआ देखा। महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव के पुरुषों को दी। धीरे-धीरे इसकी चर्चा पूरे गांव में होने लगी और कुएं के पास भीड़ जुटने लगी।

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हंटरगंज थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी हंसे उरांव के निर्देश पर पुलिसकर्मियों का दल मौके पर पहुंचा और शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक ब्लू रंग का जींस और काला शर्ट पहने हुए है। गला में मफलर भी है। उन्होंने कहा कि हत्या है या फिर आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी