ओरमांझी में 9.22 किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ओरमांझी पुलिस ने 9.22 किलो अफीम के साथ दो अफीम तस्करो को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 04:02 AM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:51 AM (IST)
ओरमांझी में 9.22 किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ओरमांझी में 9.22 किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ओरमांझी : ओरमांझी पुलिस ने 9.22 किलो अफीम के साथ दो अफीम तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों में माइक समद उर्फ जगरन्नाथ समद 28वर्ष पिता दिनय समद अड़की थाना गाव इटिहास खूंटी व दूसरा तस्कर ओलसय बोदरा 22 वर्ष, पिता लाडो बोदरा बंदगाव थाना बरजो पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाले है। सिल्ली डीएसपी चंदशेखर आजाद को गुप्त सूचना मिली कि खूंटी से अफीम लेकर तस्कर ओरमाझी आने वाले हैं।

इसके बाद पुलिस द्वारा अफीम तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस टीम गठित कर तस्कर जहा पहुंचने वाले थे वहा शालीमार नर्सरी के पास सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को तैनात कर प्रतीक्षा किए जाने लगा। कुछ देर बाद रूक्का मोड़ के पास रिंग रोड से एक ऑटो आकर रुका। ऑटो से दो युवक दोनों हाथों में थैला लिए उतरे। इसके बाद वहां से दोनों शालीमार नर्सरी की ओर पैदल आकर नर्सरी से कुछ पहले एनएच-33 रांची-पटना मार्ग के फोरलेन के किनारे आकर बैठ गए। बार-बार इधर-उधर देखते हुए वे व्यग्रता से किसी की प्रतीक्षा करते देखे गए। तब पुलिस को शक हुआ। इसके बाद सादे वेश में तैनात पुलिसकर्मी उनकी ओर बढ़े। पुलिस वाले जब दोनों के सामने पहुचने लगे, तो पकड़े जाने का अंदेश देख दोनों भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को तस्कारों को पकड़ लिया। हाथ में पकड़े गए थैले को जब देखा गया, तो उसमें अफीम थी। सादे वेश में पुलिस वालों को थैला छीनते व दोनों तस्करों को जबरन बोलेरो में बैठाते देख, सड़क से गुजरनेवालों को एक बार लगा अपहरण किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को समझ में आ गया कि किसी अपराधी को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व थानाप्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि दोनों अफीत की तस्करी के लिए पहुंचे थे। फोरलेन पर ही कोई बाहर से अफीम को लेने आनेवाला था। दोनों अफीम को किसी को दे पाते उससे पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक तस्कर माइक समद को दुष्कर्म मामले में सात वर्ष का जेल हो चुका है। उसने जेल से बाहर आने के बाद अफीम तस्करी का धंधा शुरू कर दिया है। पुलिस कारोबार के नक्सली कनेक्शन को भी खंगालने में जुटी है। इसके लिए गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में हुटुप थाना प्रभारी जमादार सिंह मुंडा, अवर पुलिस निरीक्षक संजय दास, अवर पुलिस निरीक्षक सदानंद व थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

chat bot
आपका साथी