झारखंड हाई कोर्ट में 88 हजार केस पेंडिंग, जजों के सात पद खाली

Jharkhand High Court. राज्यसभा में सदस्‍य परिमल नथवाणी के सवाल पर विभागीय मंत्री पीपी चौधरी ने बताया कि देश के 23 हाई कोर्ट में कुल 40,92,732 मामले लंबित हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 12:42 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 12:42 PM (IST)
झारखंड हाई कोर्ट में 88 हजार केस पेंडिंग, जजों के सात पद खाली
झारखंड हाई कोर्ट में 88 हजार केस पेंडिंग, जजों के सात पद खाली

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट में फिलहाल सात न्यायाधीशों के पद रिक्त हैं और करीब 88 हजार मामले लंबित हैं। राज्यसभा सदस्य परिमल नथवाणी के सवाल पर केंद्रीय विधि एवं न्याय कार्य मंत्री पीपी चौधरी ने इस संबंध में जानकारी दी है। मंत्री ने बताया कि देश के 23 हाई कोर्ट में कुल 40,92,732 मामले लंबित हैं। देश के सभी हाई कोर्ट में 1079 पद हैं। जिसमें 400 पद रिक्त हैं। झारखंड में कुल 25 पद हैं, जिनमें सात पद रिक्त हैं।

मंत्री ने बताया कि अब तक सुप्रीम कोर्ट में कुल 58,209 लंबित हैं। यहां पर न्यायाधीशों के पदों की संख्या 31 है, जिसमें तीन पद अभी रिक्त हैं। वर्ष 2015-2018 के दौरान सुप्रीम कोर्ट में 18 न्यायाधीशों और देश के 25 हाई कोर्ट में 384 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी। 2014 में हाई कोर्ट में 906 पद थे, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 1079 कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि देश की अदालतों में लंबित मामलों को त्वरित निष्पादन के संरचना सहित अन्य सुविधाओं के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी