पलामू के रमना उप डाकघर में 68.83 लाख का घोटाला, प्राथमिकी दर्ज

Jharkhand. घोटाले का आरोप रमना उप डाकघर के तत्कालीन सब पोस्टमास्टर कामेश्वर राम व अन्य पर लगा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 09:02 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 09:02 AM (IST)
पलामू के रमना उप डाकघर में 68.83 लाख का घोटाला, प्राथमिकी दर्ज
पलामू के रमना उप डाकघर में 68.83 लाख का घोटाला, प्राथमिकी दर्ज

रांची, राज्य ब्यूरो। पलामू के रमना उप डाकघर में 68 लाख 83 हजार 165 रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में पलामू डिवीजन के डाक अधीक्षक एसके तिवारी के बयान पर सीबीआइ की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घोटाले का आरोप रमना उप डाकघर के तत्कालीन सब पोस्टमास्टर कामेश्वर राम व अन्य पर लगा है।

आरोपितों पर जाली दस्तावेज से बंद रेकङ्क्षरग डिपोजिट (आरडी) खाते व चालू आरडी खाते से 68 लाख, 83 हजार 165 रुपये निकालने और उसी नाम के बचत बैंक खाते में जमा कर राशि निकालने का आरोप है। आरडी खाते डाटा इंट्री माड्यूल में संचय पोस्ट साफ्टवेयर से भरे जा रहे थे। ट्रांजेक्शन की फाइल पर कामेश्वर राम का हस्ताक्षर होता था। रुपयों की निकासी के बाद डाटा बेस मॉडयूल से सूचनाएं मिटा दी जाती थी।

chat bot
आपका साथी