Jharkhand Coronavirus: झारखंड में 24 घंटे में 50 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 458; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News झारखंड में बुधवार को फिर से 20 नए कोरोना मरीज मिले हैं। मंगलवार को भी 30 कोरोना पॉजिटिव की पहचान राज्‍यभर में की गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 01:21 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus: झारखंड में 24 घंटे में 50 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 458; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus: झारखंड में 24 घंटे में 50 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 458; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में यहां 50 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 458 पर पहुंच गए हैं। इस बीच बुधवार को 20 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। हजारीबाग में 7, रामगढ़ में 4, कोडरमा और जमशेदपुर में 3-3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। रांची, पश्चिम सिंहभूम और लातेहार में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

इधर मंगलवार को 30 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें 6 गुमला, 3 हजारीबाग, तीन धनबाद, तीन गढ़वा, 4 पश्चिमी सिंहभूम, 2 खूंटी, 3 जमशेदपुर, 2 कोडरमा और एक-एक कोरोना पॉजिटिव सरायकेला खरसावां, लोहरदगा, पलामू व रिम्‍स में मिला है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 438 हो गई है। आज कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले गुमला से सामने आए हैं। यहां 6 प्रवासी मजदूरों को कोरोना संक्रमित पाया गया। अभी-अभी जानकारी मिली है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में एक और सरायकेला खरसावां जिले के कपाली में एक नया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

जमशेदपुर का दोनों मामला धालभूम और न्‍यूसीतारामडेरा इलाके का है। धनबाद में सीए की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। वह हाल में ही दिल्‍ली से धनबाद लौटी है। वह सिंदरी इलाके की रहने वाली है। अभी-अभी धनबाद में दो लैब टेक्नीशियन के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यहां सदर अस्पताल के दो स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है। सिविल सर्जन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस तरह धनबाद में आज कुल तीन कोरोना मरीज मिले हैं।

मंगलवार को झारखंड में मिले 30 कोरोना पॉजिटिव

गुमला : 06 धनबाद : 03 हजारीबाग : 03 गढ़वा : 03 पश्चिमी सिंहभूम : 04 जमशेदपुर : 03 खूंटी : 02 कोडरमा : 02 पलामू : 01 लाेहरदगा : 01 रिम्‍स : 01 सरायकेला खरसावां : 01

दैनिक जागरण संवाददाता  नीरज अंबष्‍ठ और अमन मिश्रा के मुताबिक रांची के रिम्‍स में 655 सैंपल की जांच हुई। जिसमें 648 निगेटिव मिले हैं। जबकि सात नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान मंगलवार को की गई है। इनमें से तीन गढ़वा, दो कोडरमा और एक मामला पलामू से जुड़ा है। रिम्‍स में पहले से भर्ती एक मरीज भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

बीते दिन सोमवार को 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान राज्‍यभर में की गई थी। इनमें सबसे अधिक 10 मामले रांची के सिल्‍ली से सामने आए। इसके बाद लातेहार से 5, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा से 3, बोकारो और गढ़वा से दो-दो कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। रविवार को पाकुड़ के बाद साेमवार को खूंटी में भी कोरोना का पहला मरीज मिला। इस तरह राज्‍य के 23 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। जबकि साहिबगंज एकमात्र जिला सुरक्षित बचा है, जहां अबतक कोरोना संक्रमण का कोई मामला अबतक नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी