झारखंड में छठ पर सरकारीकर्मियों को तोहफा

छठ पर झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ता अब 5 फीसद देने का निर्णय लिया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 24 Oct 2017 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 25 Oct 2017 04:38 PM (IST)
झारखंड में छठ पर सरकारीकर्मियों को तोहफा
झारखंड में छठ पर सरकारीकर्मियों को तोहफा

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में एक फीसद की बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है। इससे सरकार पर 107 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। कर्मियों को चार महीने का बकाया महंगाई भत्ता भी मिलेगा। इसके साथ ही झारखंड नगरपालिका निर्वाचित प्रतिनिधि नियमावली में संशोधन को भी कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस संशोधन से उन लोगों को चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकेगा जिन्हें झारखंड नगरपालिका नियमावली के प्रभावी होने के एक साल बाद तक दो से अधिक बच्चे हो चुके थे। ज्ञात हो कि कैबिनेट ने इसके पूर्व निर्णय लिया था जिसके अनुसार 31/12/2007 के बाद जिसके दो से अधिक जीवित संतान होंगे वह चुनाव नहीं लड़ सकते। इसमें संशोधन करते हुए कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम- 2011 के लागू होने के एक साल बाद तक जिनके दो से अधिक बच्चे हो चुके होंगे उन्हें चुनाव से वंचित नहीं किया जा सकेगा।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कुल सात प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के लिए छह पदों के सृजन की भी स्वीकृति मिल गई है। रांची कॉलेज को अपग्रेड करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। इस विवि के लिए कुलपति, कुल सचिव, दो सहायक कुल सचिव, एक परीक्षा नियंत्रक और एक वित्त पदाधिकारी का पद सृजित किया गया है।
 

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

chat bot
आपका साथी