Transfer/Posting: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 अफसराें का तबादला LIST

खाद्य आपूर्ति विभाग की शैलप्रभा कुजूर ग्रामीण विकास विभाग में तबादला किया गया है जबकि सुनील कुमार राजस्व निबंधन भूमि सुधार से खाद्य आपूर्ति विभाग भेजे गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 08:12 AM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 08:12 AM (IST)
Transfer/Posting: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 अफसराें का तबादला LIST
Transfer/Posting: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 अफसराें का तबादला LIST

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य सरकार ने सोमवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच पदाधिकारियों का तबादला किया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की शैलप्रभा कुजूर ग्रामीण विकास विभाग में तबादला किया गया है, जबकि सुनील कुमार राजस्व निबंधन भूमि सुधार से खाद्य आपूर्ति विभाग भेजे गए हैं। शब्बीर अहमद उप सचिव (निर्वाचन) से खाद्य आपूर्ति व अनिल कुमार यादव अवर सचिव, राजभवन सचिवालय से खाद्य आपूर्ति में स्थानांतरित किए गए हैं। पारसनाथ यादव (प्रतीक्षारत) कोडरमा के कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गए हैैं। इसके अलावा पवन कुमार मंडल को प्रोन्नति दी गई है।

chat bot
आपका साथी