LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में 33 एक्टिव केस, 3 की हो चुकी है मौत

LIVE Coronavirus Ranchi. दो दिन पहले सर्दी-खांसी व बुखार के कारण रिम्स लाया गया था। जहां उसे आइसोलेशन में रखकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 10:18 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 12:32 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में 33 एक्टिव केस, 3 की हो चुकी है मौत
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में 33 एक्टिव केस, 3 की हो चुकी है मौत

रांची, जासं। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में शनिवार को काेराेना वायरस का एक और मरीज मिला है। अब रांची में कोराेना मरीजों की संख्‍या 165 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी रांची में कोरोना के 3 नए पॉजिटिव केस‍ मिले थे। अब तक रांची में कोरोना के 129 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। दूसरी ओर तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

धनबाद के मरीज में हुई संक्रमण की पुष्टि, रिम्स के आइसोलेशन में था भर्ती

राजधानी के रिम्स से शनिवार को कोरोना के एक मामले की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीज धनबाद का रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग हैं। दो दिन पहले सर्दी-खांसी व बुखार के कारण रिम्स लाया गया था। जहां उसे आइसोलेशन में रखकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। गुरुवार को सैंपल लेने के बाद मरीज की जांच की गई, शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

इधर, मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले मरीज को इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद में भर्ती किया गया था। जहां भर्ती करने के बाद भी उसकी जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मरीज को रिम्स लाया गया था। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया।

chat bot
आपका साथी