Special Train: सूरत से कोडरमा पहुंची श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन, गिरिडीह के सबसे ज्‍यादा प्रवासी मजदूर

Jharkhand News. सूरत से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब 5 घंटे विलंब से कोडरमा पहुंची। इसके अलावा महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश से भी दो ट्रेनें कोडरमा पहुंच रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 11:34 AM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 04:45 PM (IST)
Special Train: सूरत से कोडरमा पहुंची श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन, गिरिडीह के सबसे ज्‍यादा प्रवासी मजदूर
Special Train: सूरत से कोडरमा पहुंची श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन, गिरिडीह के सबसे ज्‍यादा प्रवासी मजदूर

कोडरमा, जासं। विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को लेकर लगातार स्‍पेशल ट्रेनें कोडरमा आ रही हैं। मंगलवार को तीन ट्रेनों के माध्यम से करीब 5 हजार लोगों की वापसी हो रही है। हालांकि ट्रेनें दो से 3 घंटे विलंब से चल रही हैं। इनमें से एक ट्रेन गुजरात के सूरत से कोडरमा दोपहर बाद पहुंची। इसके अलावा महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश से भी दो ट्रेनें कोडरमा पहुंच रही हैं। राज्य के विभिन्न जिलों के इन अप्रवासियों को बसों के माध्यम से गंतव्य जिला भेजा जाएगा। सूरत से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार की दोपहर कोडरमा स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को सुबह 11 बजे कोडरमा पहुंचने का निर्धारित समय था लेकिन ट्रेन करीब 5 घंटे विलंब से कोडरमा पहुंची।

ट्रेन में कुल 1598 यात्री हैं जिसमें सर्वाधिक गिरिडीह के लोग हैं। इसमें बोकारो के 13, चतरा के 5, देवघर के 25, धनबाद के 5, गढ़वा के 7, गिरिडीह के 1349, हजारीबाग के 30, कोडरमा 124, पलामू के 33, सरायकेला का 1, साहेबगंज के 6 यात्री पहुंचे हैं। इससे पूर्व ट्रेन पहुंचने के बाद एक डब्बे से यात्रियों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए उतारा गया और उन्हें संबंधित जिलों की बसों पर बैठा कर रवाना किया जा रहा है। स्टेशन पर बनाए गए स्वास्थ्य विभाग के काउंटर में इससे पूर्व सभी की स्क्रीनिंग की जा रही है। कोडरमा जिला प्रशासन रेलवे व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगे हुए हैं।

पनवेल महाराष्ट्र से 24 जिलों के आ रहे श्रमिक

पनवेल महाराष्ट्र से मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन आ रही है। इसमें सभी 24 जिलों के 1564 अप्रवासी हैं। उन्‍हें 73 बसों व तीन वैन से गंतव्य जिला भेजा जाएगा। इसमें बोकारो के 140, चतरा 106, देवघर के 57, धनबाद 52, दुमका के 68, पूर्वी सिंहभूम के 39, गढ़वा के 94, गिरिडीह के 101, गोड्डा 82, गुमला के 28, हजारीबाग 205, जामताड़ा 23, खूंटी का 1, कोडरमा के 18, लातेहार व लोहरदगा का 1-1, पाकुड़ 13, पलामू के 195, रामगढ़ 37, रांची के 39, साहेबगंज 144, सरायकेला 4, सिमडेगा 23, पश्चिमी सिंहभूम के 93 लोग शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश के बेंगलुरु से आने वाली ट्रेन भी हुई लेट

आंध्र प्रदेश के बेंगलुरु से करीब 1500 अप्रवासियों को लेकर कोडरमा पहुंचने वाली ट्रेन करीब 7 घंटे विलंब से चल रही है। यह ट्रेन 7 बजे सुबह कोडरमा पहुंचने वाली थी जो अभी तक नहीं पहुंची है। ट्रेन के 2:00 बजे के बाद पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इस ट्रेन में राज्य के विभिन्न जिलों के यात्री सवार हैं। इसके लिए 50 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी