12 जनवरी को दुल्हन बनने वाली थी नजुला, शादी से हफ्ताभर पहले ही हो गया बड़ा हादसा...

Jharkhand Crime News झारखंड के सिमडेगा में शादी से हफ्ताभर पूर्व युवती की हत्या धारदार हथियार से काट कर दी गई। नकुरडेग थाने से 200 मीटर दूर खेत में उसका शव मिला है। परिवार वाले को मंगेतर दानिश अंसारी पर उसकी हत्‍या का शक है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 01:11 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 01:21 PM (IST)
12 जनवरी को दुल्हन बनने वाली थी नजुला, शादी से हफ्ताभर पहले ही हो गया बड़ा हादसा...
Jharkhand Crime News: हफ्ते भर बाद 12 जनवरी को नजुला परवीन दुल्हन बनने वाली थी।

सिमडेगा, जासं। हफ्ते भर बाद 12 जनवरी को नजुला परवीन दुल्हन बनने वाली थी। वह अपने मंगेतर दानिश अंसारी व दो सहेलियों के साथ खरीदारी करने गई थी। सहेलियां घर लौट आईं, नजुला लापता हो गई। परिवार वाले परेशान थे। इसी बीच सूचना मिली कि थाने से महज दो सौ मीटर दूर एक खेत में नजुला परवीन का शव पड़ा है। धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी गई है।

19 वर्षीय नजुला परवीन नकुरडेग थाना क्षेत्र के झिरकामुंडा निवासी थी। स्वजन को शक है कि मंगेतर दानिश अंसारी ने हत्या की है। 23 वर्षीय दानिश अंसारी गुमला के अंबुआ गांव का रहने वाला है। मृतका के पिता मोबिन अंसारी ने बताया कि रविवार को नजुला परवीन सहेली अफसाना खातून व अलमा खातून के साथ कुरडेग खरीदारी करने गई थी।

शाम को अफसाना, अलमा घर लौटीं। बताया कि नजुला अपने मंगेतर दानिश अंसारी के साथ खरीदारी कर रही है। स्वजन देर शाम तक उसके लौटने का इंतजार करते रहे। वह नहीं लौटी। गांव में पता लगाने की कोशिश की। कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन सोमवार को भी खोजबीन की। कोई पता नहीं चला। तीसरे दिन यानी मंगलवार सुबह स्वजन को फोन पर सूचना मिली कि नजुला परवीन का शव नकुरडेग थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा है।

परिजन मौके पर जब पहुंचे तो मंगेतर दानिश अंसारी भी मौजूद था। पुलिस को जैसे ही सूचना दी गई वह भाग गया। स्वजन का आरोप है कि दानिश ने ही धारदार हथियार से वार कर हत्या की है। उधर, एएसआइ उपेंद्र यादव ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कुरडेग  थाने की पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है। आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या क्यों की गई।

यह भी पढ़ें: झारखंड के डीजीपी एमवी राव बोले, आयरन हैंड से कुचले जाएंगे सीएम के काफिले को रोकने वाले

chat bot
आपका साथी