रांची होकर तीन दिन में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए यूपी गया 170 टन ऑक्सीजन

झारखंड से उत्तर प्रदेश के बीच लगातार ऑक्सीजन एक्सप्रेस चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 08:52 AM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 08:52 AM (IST)
रांची होकर तीन दिन में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए यूपी गया 170 टन ऑक्सीजन
रांची होकर तीन दिन में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए यूपी गया 170 टन ऑक्सीजन

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड से उत्तर प्रदेश के बीच लगातार ऑक्सीजन एक्सप्रेस चल रही है। बोकारो से ऑक्सीजन के टैंकर लेकर लखनऊ और वाराणसी पहुंच रही हैं। 3 दिन के अंदर कुल 170 टन ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश पहुंची है। सोमवार को भी रांची होकर एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ गई। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में पांच टैंकर लदे हुए थे। इन टैंकरों में कुल 77 टन ऑक्सीजन था। बोकारो से सोमवार की सुबह आठ बजे चली यह अक्सीजन एक्सप्रेस 10 बजे रांची पहुंची। यहां से इसे टोरी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर निकाला गया। ऑक्सीजन अभी रांची रेल मंडल के अधिकारियों की पहली प्राथमिकता है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस की गाड़ियों को सुरक्षित रास्ता देख कर बिना किसी बाधा के गुजारा जा रहा है। ज्ञात हो कि रांची रेल मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ ने अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त निर्देश दे रखा है कि ऑक्सीजन लेकर गुजरनेवाली सभी ऑक्सीजन एक्सप्रेस को निर्बाध रूप से गुजारा जाए। इन ट्रेनों को निकालने के लिए ट्रैक को क्लीयर रखा जाए। सभी स्टेशनों के रेलकर्मी भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस के रवाना होते समय अत्यधिक सतर्क रहते हैं।

सीआइएसएफ के जवानों ने रिम्स में किया प्लाज्मा डोनेट

पीवीयूएनएल पतरातू यूनिट के सीआइएसएफ जवानों ने मानवता का परिचय देते सोमवार को रिम्स में प्लाज्मा डोनेट किया। रिम्स ब्लड बैंक में 10 जवानों ने अपना प्लाज्मा दान किया है। इसमें बीएन राजू, पवन कुमार, जलय सिंह, एससी मुर्मू, संजीव कुमार, एनपी गोंड, डीएस जामवाल, डीके दुबे, आरएल ठाकुर, दिलीप राम। प्लाज्मा डोनेशन के लिए सीनियर कमांडेंट शिवदत्त कुमार और डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र कुमार ने जवानों को प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी