Chamoli Tragedy: झारखंड के श्रमिकों की यहां लें अपडेट जानकारी, सीधे कंट्रोल रूम से...

Jharkhand News Chamoli Glacier Disaster उत्तराखंड के चमोली में आपदा में फंसे झारखंड के 33 लोगों में 17 के सुरक्षित होने की सूचना प्राप्त हुई है जबकि 16 अब भी लापता हैं। स्टेट कंट्रोल रूम से चमोली हादसे में फंसे कुल 41 लोगों की जानकारी साझा की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 11:54 AM (IST)
Chamoli Tragedy: झारखंड के श्रमिकों की यहां लें अपडेट जानकारी, सीधे कंट्रोल रूम से...
Jharkhand News, Chamoli Glacier Disaster: चमोली आपदा में फंसे झारखंड के 33 लोगों में 17 सुरक्षित हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News, Chamoli Glacier Disaster उत्तराखंड के चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में फंसे झारखंड के 33 लोगों में 17 के सुरक्षित होने की सूचना प्राप्त हुई है, जबकि 16 अब भी लापता हैं। स्टेट कंट्रोल रूम के हवाले से चमोली हादसे में फंसे कुल 41 लोगों की जानकारी साझा की गई है। इनमें झारखंड के अलावा अन्य प्रदेशों के आठ लोगोंं के भी फंसे होने की सूचना है, जिनमें एक उत्तर प्रदेश, दो बिहार, दो मध्य प्रदेश और तीन कर्नाटक के हैं।

झारखंड के जो 17 लोग सुरक्षित हैं, उन्हें वापस लाने के लिए स्टेट कंट्रोल रूम ने संबंधित जिलों को सूचना दे दी है। जिन लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी स्टेट कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई है, उनमें लातेहार के भी 10 लोग शामिल हैं। ये सभी लातेहार के जागीर बरियातू के रहनेवाले हैं। इसके अलावा मिहिजाम, जामताड़ा के सात लोगों के भी सुरक्षित होने की जानकारी स्टेट कंट्रोल रूम को मिली है।

जिन 16 लोगों का अब तक पता नहीं चला है, उनमें रामगढ़ के चार, लोहरदगा के नौ, बोकारो के एक और हजारीबाग के दो लोग शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम की गीता देवी ने स्टेट कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी कि उनके परिवार के दो सदस्य मुकेश झा और सुरेंद्र कुमार मिसिंग हैं। दोनों हजारीबाग के रहने वाले हैं। परिवार के सदस्य उनके संपर्क का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, लातेहार के रूपलाल सिंह ने मंगलवार को ही कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी दी थी कि उनके अलावा नौ लोग वहां सुरक्षित हैं लेकिन उनके पास पैसे की कमी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार का कंट्रोल रूम प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रहा है, साथ ही अन्य राज्यों के मिसिंग लोगों की सूचना भी साझा कर रहा है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के लोगों की सूचना स्टेट कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई है।

chat bot
आपका साथी