खलारी के बस खलासी की शेरघाटी में पिटाई

खलारी: खलारी से सासाराम के लिए प्रतिदिन खुलने वाली 'जय मा' नामक बस के खलासी को शेरघाटी(गया) में कुछ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 01:37 AM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 01:37 AM (IST)
खलारी के बस खलासी की शेरघाटी में पिटाई
खलारी के बस खलासी की शेरघाटी में पिटाई

खलारी: खलारी से सासाराम के लिए प्रतिदिन खुलने वाली 'जय मा' नामक बस के खलासी को शेरघाटी(गया) में कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बुरी तरह घायल बस खलासी रोहित यादव के कमर एवं पीठ पर लाठी से पिटाई के गहरे निशान पड़ गए है। यह घटना शुक्रवार की है। रास्ते भर दर्द से कराहता रोहित शनिवार की शाम जब खलारी आया तो अपनी व्यथा डीएसपी खलारी पुरूषोत्तम कुमार सिंह को सुनाई। डीएसपी ने खलारी थाना को खलासी रोहित के चोट का इलाज कराकर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है। घटना के संबंध में रोहित ने बताया कि खलारी के राय बाजार से एक परिवार शेरघाटी जाने के लिए घटना के दिन बस में चढ़ा था। इस परिवार ने आरोप लगाया कि उसके बैग से जेवर गायब है। रोहित ने बताया कि यात्री अपना बैग स्वयं रखे थे। कैसे चोरी हुई उसे इसका पता नहीं चला। बस जब शेरघाटी पहुंची तो उस परिवार के रिश्तेदार ने खलासी रोहित यादव को बस से उतारकर बुरी तरह पीटने लगे। रोहित बचने के लिए इधर-उधर भागता रहा लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। लाख गिड़गिड़ाने पर भी उसे नहीं छोड़ा गया। रोहित द्वारा पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की गुहार की गई है। रोहित ने बताया कि जेवर चोरी जाने की प्राथमिकी भी दर्ज नहीं करवाई गई है। मामले में पिटाई करने वालों का पक्ष नहीं मिल पाया है।

chat bot
आपका साथी