झारखंड में कुल 153 IAS, अब भी 62 की जरूरत; एक दर्जन दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर Ranchi News

राज्य में कुल आवंटित पदों (215) के लिहाज से 62 अधिकारियों की कमी है। सर्वाधिक कमी प्रधान सचिव स्तर के अधिकारियों की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 10:50 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 11:22 AM (IST)
झारखंड में कुल 153 IAS, अब भी 62 की जरूरत; एक दर्जन दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर Ranchi News
झारखंड में कुल 153 IAS, अब भी 62 की जरूरत; एक दर्जन दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की संख्या 153 हो गई है, लेकिन इनमें से लगभग एक दर्जन नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं। हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारियों की वरीयता सूची जारी हुई है, जिसके अनुसार राज्य में कुल आवंटित पदों (215) के लिहाज से 62 अधिकारियों की कमी है। सर्वाधिक कमी प्रधान सचिव स्तर के अधिकारियों की है। झारखंड कैडर के 11 आइएएस अधिकारी मुख्य सचिव स्तर के हैं। इनमें से चार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं, प्रधान सचिव स्तर के नौ अधिकारियों में से चार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसी स्तर के एक अधिकारी झारखंड भवन, नई दिल्ली में पदस्थापित हैं।

chat bot
आपका साथी