देवघर सिविल सर्जन कार्यालय में अनियमितता की जांच को याचिका

रांची : देवघर सिविल सर्जन कार्यालय में दवा खरीद, नियुक्ति सहित कई मामलों में अनियमितता के आरोपों की

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 01:38 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 01:38 AM (IST)
देवघर सिविल सर्जन कार्यालय में अनियमितता की जांच को याचिका

रांची : देवघर सिविल सर्जन कार्यालय में दवा खरीद, नियुक्ति सहित कई मामलों में अनियमितता के आरोपों की जांच को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। अभय कुमार सिंह की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कई बार राज्य सरकार के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सिविल सर्जन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। यह जानकारी याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विनीत प्रकाश ने दी।

chat bot
आपका साथी