गुमला में सेल्फी लेने के दौरान जलप्रपात में गिरी किशोरी, मौत Gumla News

Gumla Jharkhand Latest News गांव वाले सामूहिक रूप से छिडिया जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए थे। पुनीता कुजूर अपनी सहेलियों के साथ जलप्रपात की ओर घूमने गई थी। इसी दौरान जलप्रपात के पास पुनीता सेल्फी ले रही थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 06:53 PM (IST)
गुमला में सेल्फी लेने के दौरान जलप्रपात में गिरी किशोरी, मौत Gumla News
ग्रामीणों की मदद से लड़की के शव को बाहर निकाला गया।

चैनपुर (गुमला), जासं। गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोरम्बा छिडिय़ा जलप्रपात में जॉन कुजूर की 14 वर्षीय बेटी पुनीता कुजूर की मौत जलप्रपात में गिरने से शनिवार की शाम हो गई। वह जलप्रपात के दृश्‍य को देखकर खुद को रोक नहीं सकी और सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेने के दौरान उसे इस बात का होश ही नहीं रहा कि आगे खतरा है। उसने अपने कदम पीछे किए और वह जलप्रपात में गिर गई।

उसके साथ गई चार सहेलियों ने यह देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुनीता संत अन्ना उच्च विद्यालय चैनपुर में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया गया कि गांव वाले सामूहिक रूप से छिडिया जलप्रपात में पिकनिक मनाने के लिए गए थे। पुनीता कुजूर अपनी सहेलियों के साथ जलप्रपात की ओर घूमने गई थी। इसी दौरान जलप्रपात के पास पुनीता सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलने से वह सीधे 40 फीट गहरी खाई में गिर गई।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। चैनपुर का लोरम्बा छिडिय़ा जलप्रपात पिकनिक स्‍पॉट के लिए प्रसिद्ध है। यहां क्षेत्र के लोग अक्सर पिकनिक मनाने के लिए जाते रहते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य की छटा बिखेरता छिडिय़ा जलप्रपात राजा डेरा से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर है। यहां लोग घूमने के लिए अक्सर आते रहते हैं। इधर युवती की मौत से क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया है।

chat bot
आपका साथी