अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से किशोर जख्मी, सड़क जाम

रांची : अनियंत्रित बोलेरो ने शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक किशोर सुनील कुमार को कुचल दिया। उसे

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 01:03 AM (IST)
अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से किशोर जख्मी, सड़क जाम

रांची : अनियंत्रित बोलेरो ने शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक किशोर सुनील कुमार को कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। आरोपी बोलेरो चालक गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद चालक को वहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अशोक नगर गेट नंबर एक के पास सड़क भी जाम कर दिया। वे उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर हटिया के डीएसपी राधाप्रेम किशोर, अरगोड़ा थानेदार राकेश कुमार व स्थानीय वार्ड 28 के पार्षद अशोक कुमार बड़ाईक ने लोगों को समझाया और लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर रात करीब पौने 12 बजे जाम हटा।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी बोलेरो के चालक ने घटना से पहले अशोक नगर में ही एक वाहन को टक्कर मारा था। इसके बाद किशोर को घसीटते हुए चारदीवारी में टक्कर मारी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी