विजय गुप्ता की याद में स्मृति जुटान आज

रांची : झारखंड के प्रतिभाशाली सिनेमेटोग्राफर और युवा फिल्मकार विजय गुप्ता के असामयिक निधन पर शनिवार

By Edited By: Publish:Fri, 17 Oct 2014 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 17 Oct 2014 09:08 PM (IST)
विजय गुप्ता की याद में स्मृति जुटान आज

रांची : झारखंड के प्रतिभाशाली सिनेमेटोग्राफर और युवा फिल्मकार विजय गुप्ता के असामयिक निधन पर शनिवार को श्रद्धाजलि सभा होगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राची के सभागार में 2 बजे से आयोजित इस सभा में फोटोग्राफी, फिल्म और कला-साहित्य से जुड़े लोग शामिल होंगे। श्रद्धाजलि सभा का आयोजन झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा, साल सकम और टीम सोनचाद के संयुक्त पहल पर की जा रही है।

विजय गुप्ता झारखंड के एक बेहतरीन फोटोग्राफर, कैमरामैन और फिल्ममेकर थे। झारखंडी कला-संस्कृति के फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण में उनका महती योगदान है। उन्होंने राची दूरदर्शन पर प्रसारित जोहार झारखंड के लिए बतौर कैमरामैन और एडीटर काम किया व सुप्रसिद्ध झारखंडी लोकगायक मधु मंसूरी हंसमुख के जीवन पर अशरफ हुसैन के साथ मिलकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई। इस साल जनवरी में उनकी एक और डॉक्यूमेंट्री टापरी स्कूल रिलीज हुई। इसके अलावा मध्यप्रदेश के कोरकु आदिवासियों पर एक फिल्म निर्माणाधीन है। दो अक्टूबर को जब उनका निधन हुआ उस समय वे फुल लेंथ फीचर फिल्म 'सोनचाद' को शूट की तैयारी में व्यस्त थे।

झारखंड मीडिया फेलोशिप व फोटोग्राफी के लिए अन्य कई सम्मानों से विभूषित विजय गुप्ता ने झारखंड के गैर मीडिया फोटोग्राफरों के कल्याण और विकास के लिए पिछले साल झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन (जेपीए) की भी स्थापना की थी, जिसका पहला वार्षिकोत्सव इसी 21 सितंबर को आयोजित हुआ था। वह जेपीए के संस्थापक सचिव थे।

झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा के प्रतिबद्ध संस्कृतिकर्मी विजय गुप्ता मात्र 35 वर्ष के थे। लोहरदगा जिला के कुटमू गाव में पांच जनवरी 1979 को उनका जन्म हुआ था और पिछले 15 वषरें से वह राची में रह रहे थे। उन्होंने मनोनीत तोपनो के साथ अंतरधार्मिक विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं।

chat bot
आपका साथी