क्षेत्रीय दलों पर स्थिति स्पष्ट करें मुंडा : रजक

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 12:44 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 12:44 AM (IST)
क्षेत्रीय दलों पर स्थिति स्पष्ट करें मुंडा : रजक

रांची : आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव उमाकांत रजक ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उन्हें क्षेत्रीय पार्टियों पर सत्ता की सौदेबाजी के आरोप के संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यह उनकी निजी राय है या भाजपा की।

रजक ने कहा कि झारखंड के परिप्रेक्ष्य में क्षेत्रीय दलों की अहमियत है और बनी रहेगी। मुंडा तीन बार इन्हीं के सहयोग से मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल पर भी गौर करना चाहिए, जिसमें रामविलास पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, अनंत गीते आदि क्षेत्रीय दलों के नेता शामिल हैं। यह सही है कि चुनावी राजनीति में ताकत कम-अधिक होती रहती है, पर क्षेत्रीय दलों पर यह आरोप उचित नहीं है कि क्षेत्रीय दल राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं या उनके पास राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतन का अभाव है। ऐसे कई क्षेत्रीय नेता हर राज्य में उभरे हैं, जिनकी सोच ने मिसाल कायम की है।

chat bot
आपका साथी