पशु तस्करी का मुख्य आरोपित युसूफ खां गिरफ्तार

संवाद सूत्र गोला(रामगढ़) पशु तस्करी का मुख्य आरोपित युसूफ खान उर्फ बबलू को रामगढ़ जिला प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 08:03 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 08:03 PM (IST)
पशु तस्करी का मुख्य आरोपित युसूफ खां गिरफ्तार
पशु तस्करी का मुख्य आरोपित युसूफ खां गिरफ्तार

संवाद सूत्र, गोला(रामगढ़): पशु तस्करी का मुख्य आरोपित युसूफ खान उर्फ बबलू को रामगढ़ जिला पुलिस की टीम ने बरकट्ठा, हजारीबाग से गिरफ़्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए गोला थाना के एक एसपीओ राजन महतो की निशानदेही पर उसकी गिरफ़्तारी हुई है। विदित हो कि तस्करों का सहयोग करने के आरोप में शनिवार को एसपीओ राजन को हिरासत में लिया गया था। मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि युसूफ खान के विरुद्ध पशु तस्करी के मामले में धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा जिले के कई थानों में केस दर्ज है। राजन महतो पुलिस की गतिविधि की सूचना पशु तस्करों को देता था।उससे गोला थाने में पिछले दो दिनों से पूछताछ हो रही थी। जानकारी के अनुसार राजन महतो से क्षेत्र में अवैध कारोबार के तहत अवैध वसूली का आरोप है। वह रंजय महतो बनकर विभिन्न अवैध कारोबार में शामिल वाहनों से अवैध वसूली करता है। पशु तस्करी के कारोबार में शामिल लोगों ने पुलिस को बताया है कि वह गोला थाना क्षेत्र के रंजय महतो को पुलिस के नाम पर पैसा देते हैं। राजन महतो व बरकट्ठा के युसूफ खान के विरुद्ध रजरप्पा थाने में केस दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

chat bot
आपका साथी