हमलाकर घायल करने का मामला दर्ज

संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) बड़का चुंबा में रविवार की रात 9 बजे दो सगे भाईयों को जान से मा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 07:11 PM (IST)
हमलाकर घायल करने का मामला दर्ज
हमलाकर घायल करने का मामला दर्ज

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : बड़का चुंबा में रविवार की रात 9 बजे दो सगे भाईयों को जान से मारने की नियत से मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। बाद में घायल अर्जुन महतो व रामकिशोर प्रसाद कुशवाहा ने गिद्दी अस्पताल में उपचार कराया। इस संबंध में अर्जुन महतो के लिखित बयान के आधार पर गिद्दी थाना पुलिस ने गांव के ही विशाल महतो पर जान से मारने की नियत से मारकर घायल करने का मामला दर्ज किया है। अर्जुन महतो ने दर्ज मामले में कहा है कि रविवार की रात 9 बजे गांव के राशन दुकान से सामान लेकर अपने घर जा रहा था। तभी गांव के विशाल महतो पिता कार्तिक महतो रोक कर गाली-गलौज करते हुए अचानक मारने लगा। विशाल अपने हाथ में लोहे का पंजा पहने हुए था। उसी से बाएं आंख के उपर मारने से फट गया और खुन बहने लगा था। रात में किसी के नहीं होने के कारण विशाल जमीन पर पटकर लात-घुसे से मारते हुए शर्ट के पाकेट से 500 रुपये छीन लिया। इसी बीच शोर सुन कर मेरा मंझला भाई रामकिशोर प्रसाद कुशवाहा आया तो विशाल उसे भी हाथ में पहने लोहे के पंजा से आए आंख के उपर मारकर घायल कर दिया। इस दौरान विशाल महतो दोनों भाईयों को जान से मारने की धमकी देने लगा। अर्जुन महतो ने बताया कि उसके पिता से पहले भी हम सबों का झगड़ा हो चुका है। इस कारण उनके परिवार से काई बात नहीं होता है। जान से मारने की नियत से विशाल ने दोनों भाईयों पर हमला किया है। वहीं गिद्दी थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने कहा कि मामला दर्ज कर युवक की खोजबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी