संयुक्त मोर्चा ने बरका-सयाल जीएम कार्यालय के समक्ष फूंका पुतला

संयुक्त मोर्चा ने बरका-सयाल जीएम कार्यालय के समक्ष फूंका भारत सरकार का पुतला संवाद सूत्र भुरकुंडा कॉमर्शियल माइनिग कोल इंडिया का निजीकरण सीएमपीडीआई को सीआई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 09:10 PM (IST)
संयुक्त मोर्चा ने बरका-सयाल जीएम कार्यालय के समक्ष फूंका पुतला
संयुक्त मोर्चा ने बरका-सयाल जीएम कार्यालय के समक्ष फूंका पुतला

संवाद सूत्र, भुरकुंडा: कॉमर्शियल माइनिग, कोल इंडिया का निजीकरण, सीएमपीडीआई को सीआईएल से अलग करने, मजदूरों को हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदूर 7500 रूपया प्रतिमाह की दर से छह तक देने आदि मुद्दों को ले संयुक्त मोर्चा ने गुरूवार को सीसीएल बरका-सयाल जीएम कार्यालय के समक्ष भारत सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कोल इंडिया प्रबंधन व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कहा गया कि मजदूरों के हक-अधिकार को ले कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर संयुक्त मोर्चा के लोगों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दिवस भी मनाया। प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा के संयोजक यूसीडब्ल्यूयू के क्षेत्रीय सचिव विध्याचल बेदिया, नागेन्द्र सिंह, सदानंद प्रसाद सिंह, नरेश मंडल, धनंजय कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, बासुदेव साव, धनंजय वर्मा, संजय वर्मा, डॉ. जीआर भगत, चरका करमाली, विश्राम मांझी, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, निरंजन पटेल, दशरथ सिंह, किशोर नायक, अशोक गुप्ता, रामाकांत दुबे, बैजनाथ राय, सतीश सिन्हा, प्रबुद्ध कुमार सिन्हा, संजय कुमार मिश्रा, देवेन्द्र कुमार सिंह, अनिल सिंह, भुन्नू सिंह, अखिलेश प्रसाद, अशोक शर्मा, डॉ. आशीष कुमार, दशरथ कुर्मी, शशिभूषण सिंह, रामकिकर सिंह, प्रभुदयाल सिंह, सुखदेव प्रसाद, जयविद कुमार, दिलीप तुरी सहित कई लोग मौजूद थे।

चट्टानी एकता लाएगी रंग: रमेंद्र कुमार

एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ संयुक्त मोर्चा द्वारा आहुत दो दिवसीय विरोध दिवस की सफलता पर मोर्चा के नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपकी चट्टानी एकता जरूर रंग लाएगी। रमेंद्र कुमार ने कहा कि अभी सरकार झुकी है टूटी नहीं है इसलिए आगे की लड़ाई के लिए भी एकजुट रहना होगा।

chat bot
आपका साथी