गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के तीन गुर्गे हथियार सहित गिरफ्तार

criminal arrested. पुलिस ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के तीन गुर्गों को हथियार सहित किया है।

By Edited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 08:01 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 02:29 PM (IST)
गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के तीन गुर्गे हथियार सहित गिरफ्तार
गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के तीन गुर्गे हथियार सहित गिरफ्तार

पतरातू थर्मल (रामगढ़)। पतरातू पुलिस ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किया है। तीनों पिठोरिया घाटी में गुजरात के स्क्रैप कारोबारी पर गोली चलाने के आरोपित हैं। गिरफ्तार अपराधियों में निसार अंसारी, पिंकु झा व सत्यनारायण यादव शामिल हैं।

सोमवार को पतरातू थाने में एसडीपीओ प्रकाशचन्द्र महतो व पतरातू अंचल इंस्पेक्टर विद्याशंकर ने बताया कि इनपर गत 27 दिसंबर 2018 को रंगदारी वसूलने से संबंधित मामला दर्ज है। इसमें श्रीवास्तव गिरोह का शूटर मुकेश सिंह, रिंकू सिंह, निसार अंसारी व पिंकू झा नामजद थे। रिंकू सिंह को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इसके बाद से लगातार पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि रविवार को निसार अंसारी को गिद्दी से पिंकू झा को रिवर साईड से व सत्यनारायण यादव को मांडू से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पिंकू झा के पास से पुलिस को 7.65 बोर का एक देसी पिस्टल व पांच कारतूस मिला। पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी मुकेश सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी, सभी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ पतरातू थाना में आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

स्क्रैप कारोबारी पर चलाई थी गोली
पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड पतरातू रांची मुख्य सड़क पर बीते दो अप्रैल की रात एक इनोवा कार पर फायरिंग की गई थी। इसमें स्क्रैप कारोबारी सकील बाबू भाई को गोली लगी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि स्क्रैप कारोबारी पर इन्हीं अपराधियों ने गोली चलाई थी। स्क्रैप कारोबारी से मुकेश सिंह ने घटना के पहले रंगदारी मांगी थी।

chat bot
आपका साथी