सबै घट राम बोले, राम बोले, राम बिना को बोले रे..

-निशान साहिब की अगुवाई में पंज प्यारे चल रहे थे शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ सेवादारों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 08:17 PM (IST)
सबै घट राम बोले, राम बोले, राम बिना को बोले रे..
सबै घट राम बोले, राम बोले, राम बिना को बोले रे..

-निशान साहिब की अगुवाई में पंज प्यारे चल रहे थे, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़, सेवादारों की लगी रही होड

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : शहर की आबों हवा सोमवार की अल सुबह से ही बदली-बदली नजर आ रही थी। हर ओर उत्साह का संचार हो रहा था। फिजाओं में सबै घट राम बोले, राम बोले, राम बिना को बोले रे..वाहो वाहो वाणी निरंकार हैं, तुध जेवड़ अवर ना कोए..नानक आया नानक आया, कल तारण, गुरुनानक आया..प्रगट भई सगले जुग अंदर, गुरुनानक की वडे आई..कोई करन नसीबा वाले सतसंग दो घड़ीआ..आदि गुरुवाणी के बोल के साथ प्रभात फेरी शहर का भ्रमण लगा रही थी। वो भी निशान साहिब की अगुवाई में पंज प्यारे भी चलते जा रहे थे। पंज प्यारे के आगे सेवादारों की होड़ लगी थी। क्योंकि सच्चे रहबर श्रीगुरुनानक देव महाराज की जयंती पर सभी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। पूरी आस्था व निष्ठा के साथ सिख समुदाय के हर वर्ग के लोग अपनी सेवा दे रहे थे। कोई भजन गा रहा, तो कोई झाडू से सड़क साफ कर रहा, कोई पानी का छिड़काव कर रहा, कोई झाल, मंजीरा बजा रहा तो कोई जलपान की व्यवस्था में लगा रहा। वहीं फूलों से सजे आकर्षक वाहन पर पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को रखकर वाहन प्रभातफेरी के आगे चलता जा रहा था। इधर उत्साह, जोश, भक्ति व आस्था का प्रदर्शन गुरुवाणी के मधुर गायन से नजर आ रहा था। समाज की बच्चियां व बच्चे पांच निशान साहिब को लेकर चल रही थी। बाद में प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब पहुंची। इधर, गुरुद्वारा साहिब से बाबा गुरजीत सिंह ने अरदास कर प्रभातफेरी को शुरू किया। प्रभात फेरी में शामिल लोगों के लिए किला मंदिर के आगे दलजीत सिंह आंनद की ओर से जलपान कराया गया। जबकि पंज प्यारे में कुलवंत सिंह मारवा, गुरप्रीत सिंह कालरा, अंगल सिंह चंडोक, कुलवीर सिंह छाबड़ा व यश छाबड़ा शामिल थे।

-----

गुरुद्वारा साहिब में सजा विशेष दिवान

प्रभात फेरी क बाद गुरुद्वारा साहिब में विशेष दिवान सजाया गया था। इसमें हुजूरी रागी जत्था भाई सरबजीत सिंह ने मनमोहक कीर्तन पेश किया। गुरु नानक स्कूल के बच्चों द्वारा भी गुरु नानक देव जी से संबंधित कार्यक्रम पेश किया गया। गुरु का लंगर भी वितरण किया गया।

-----

मालाकार का स्वागत

प्रभातफेरी में प्रत्येक दिन माल्यार्पण के लिए फूल दिया जाता रहा। कमेटी ने गंगा मालाकार को शॉल भेंटकर स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।

------

ये लोग थे मौजूद

प्रधान रमिदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह बेदी, मंजीत सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह, हरजाप सिंह गांधी, अजैब सिंह, तेजिद्र पाल सिंह सलूजा, गुरजीत सिंह सलूजा, गुरप्रीत सिंह सलूजा, बलजीत सिंह बेदी, दलजीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह सैनी, परमजीत सिंह सैनी, इंद्रपाल सिंह सैनी, कशिश छाबड़ा, लवली गांधी, डा. मनबीर कौर, महेंद्र कौर अरोड़ा, जगदीश कौर, विमला जस्सल, बलविदर कौर छाबड़ा, गगन कौर जग्गी, पिकी सलूला, विक्की लांबा, पंम्मी होरा, लवली लांबा, बबली सोनी, नीलम अरोड़ा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी