स्पंज फैक्ट्री की ओर से 120 लोगों के बीच बांटा अनाज

आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो के आग्रह पर रामगढ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 06:18 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:18 PM (IST)
स्पंज फैक्ट्री की ओर से 120 लोगों के बीच बांटा अनाज
स्पंज फैक्ट्री की ओर से 120 लोगों के बीच बांटा अनाज

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो के आग्रह पर रामगढ़ स्पंज आयरन प्राईवेट लिमिटेड होसिर के मालिक महाबीर रूंगटा के सौजन्य से उपलब्ध अनाज मंगलवार को हेसालौंग माइंस में लॉकडाउन से प्रभावितों के बीच वितरण किया। वितरण का कार्य आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो व फैक्ट्री प्रबंधक रंजीत झा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने पर ध्यान दिया गया। मौके पर प्रबंधक रंजीत झा ने कहा कि रामगढ़ स्पंज फैक्ट्री के मालिक महावीर रूंगटा लॉकडाउन से प्रभावितों के मदद के कृतसंकल्पित हैं। फैक्ट्री मालिक की सोच है कि लॉकडाउन से प्रभावितों को भूखे नहीं सोने देना है। इसी के तहत माइंस में हेसालौंग पंचायत के 120 प्रभावितों के बीच चावल, दाल, सरसों तेल, आलू, नमक दिया गया है। वहीं आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन की यह पहल सराहनीय है। मौके पर मुखिया पच्चु भुइयां, गुड्डू सिंह, बलबीर प्रजापति, मनोज महली, मदन राम, छोटन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी