विद्यार्थी परिषद ने शहर में निकाली 75 मीटर झंडे की तिरंगा यात्रा

विद्यार्थी परिषद ने शहर में निकाला 75 मीटर तिरंगा यात्रा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 09:14 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 09:14 PM (IST)
विद्यार्थी परिषद ने शहर में निकाली 75 मीटर झंडे की तिरंगा यात्रा
विद्यार्थी परिषद ने शहर में निकाली 75 मीटर झंडे की तिरंगा यात्रा

विद्यार्थी परिषद ने शहर में निकाली 75 मीटर झंडे की तिरंगा यात्रा

फोटो : 47-तिरंगा यात्रा में शामिल परिषद के लोग व छात्र-छात्राएं।

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने 75 मीटर का तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में शहर मार्च किया। झमाझम बारिश के बीच देश प्रेम का जज्बा परिषद के लोगों के बीच देखते ही बन रहा था। इधर, अभाविप जिला संयोजक उमेश कुमार ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने जा रहा हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 75वीं वर्षगांठ से एक साल पहले यानी 15 अगस्त 2021 से कार्यक्रमों की शुरुआत किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया गया। इसके साथ ही रैली में युवाओं को यह संदेश दिया गया है कि देश के लिए जिन लोगों ने प्राण न्योछावर किए हैं उनको कभी नहीं भूलना चाहिए। मौके पर मुख्य प्रांत एसएफडी संयोजक गौतम महतो, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशु पांडे, शिवानी कुमारी, जिला एसएफडी संयोजक सुदीप कुमार, अभिषेक कुशवाहा, अक्षय कुमार,जिला एसएफएस संयोजक स्लोनी कुमारी, नगर एसएफएस संयोजक अंजनी कुशवाहा, कार्यालय मंत्री राहुल रजक, जिला संगठन मंत्री विक्रम राठौर एवं गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय एवं एसएस गर्ल्स स्कूल रामगढ़ के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी