हरहर महादेव के जय घोष से गूंजयमान रहा दुलमी का इलाका

अंतिम सोमवारी पर हरहर महादेव की जय घोष से गूंज पूरा इलाका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Aug 2022 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2022 08:33 PM (IST)
हरहर महादेव के जय घोष से गूंजयमान रहा दुलमी का इलाका
हरहर महादेव के जय घोष से गूंजयमान रहा दुलमी का इलाका

हरहर महादेव के जय घोष से गूंजयमान रहा दुलमी का इलाका

संवाद सूत्र,दुलमी (रामगढ़) : सावन माह के अंतिम सोमवारी पर दुलमी प्रखंड क्षेत्र के इचातु ब जामसिंघ में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रेणु देवी मुखिया परमेश्वर राम पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से रामगढ़ समाजसेवी सुनीता चौधरी शामिल थीं। जमसिंघ व ईचातु के शिवालय परिसर से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालुओं की कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा जमुआ बेड़ा स्थित भेड़ा नदी तट पर पहुंचे। जहां अशोक पांडेय द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलशो में जल भरकर उन्हीं मार्गो से होते हुए शिवालय परिसर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान हरहरह महादेव की जय जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मौके पर भुनेश्वर मेहरा, अर्जुन कुमार, सत्येंद्र चौधरी, अंगद कुमार, छोटेलाल चौधरी, सिकंदर कुमार, नारायण महतो, ब्रह्मदेव मानकी, सुरेश महतो, ज्ञान रंजन चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। इधर दुलमी, सोसो, सिकनी, सिरु, जमीरा, पोतमदगा, कुल्ही आदि पंचायत के प्रत्येक गांवो में स्थापित शिवालय मंदिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा -अर्चना की।

---------------

chat bot
आपका साथी