सीएम के गांव में बांटा जा रहा अनाज

सीएम हेमंत सोरेन का पैतृक गांव नेमरा के पीडीएस दुकान में विधायक ममता देवी ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 08:54 PM (IST)
सीएम के गांव में बांटा जा रहा अनाज
सीएम के गांव में बांटा जा रहा अनाज

संसू, गोला : सीएम हेमंत सोरेन का पैतृक गांव नेमरा की पीडीएस दुकान में विधायक ममता देवी ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा के प्रत्याशी शहजादा अनवर, बीडीओ कुलदीप कुमार और गोला प्रखंड विपणन पदाधिकारी ने पहुंचकर लोगों के बीच राशन वितरण किया। वहीं विधायक ममता देवी ने गोला के कई गांवों में भ्रमण कर असहायों के बीच अनाज का वितरण किया। संग्रामुपर, सरलाखुर्द, बेदियाजारा, मुरुडीह, सरलाकलां में समाजसेवी संतोष कुमार महतो ने अपने सहयोगी के साथ भ्रमण कर अनाज का वितरण किया। बेटुलकलां में मुखिया मुन्नी किशोर महतो ने क्षेत्र के गरीब असहायों के बीच अनाज का वितरण किया। इधर गोला में राह चलते लोगों के साथ गरीब असहायों को कई सामाजिक लोग अपने स्तर से खाना का पैकेट की ब्यवस्था कर खाना खिलाया। क्षेत्र के लोगों ने विधायक सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा असहायों को मदद में हाथ बंटाने का सराहना की है।

-

chat bot
आपका साथी