समाहरणालय परिसर में कम ही रही उपस्थिति

रामगढ़ आए दिन गुलजार रहने वाला समाहरणालय परिसर शुक्रवार को सुनसान दिखा। गुरुवार को जिले में मतदान के बाद देर रात से लेकर शुक्रवार की अल सुबह तक ईवीएम जमा करने की कार्रवाई चली। इसका असर समाहरणालय परिसर में भी दिखा। अन्य दिनों में गुलजार रहने वाला उपायुक्त कार्यालय में आज अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति काफी कम दिखी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:21 AM (IST)
समाहरणालय परिसर में कम ही रही उपस्थिति
समाहरणालय परिसर में कम ही रही उपस्थिति

रामगढ़ : आए दिन गुलजार रहने वाला समाहरणालय परिसर शुक्रवार को सुनसान दिखा। गुरुवार को जिले में मतदान के बाद देर रात से लेकर शुक्रवार की अल सुबह तक ईवीएम जमा करने की कार्रवाई चली। इसका असर समाहरणालय परिसर में भी दिखा। अन्य दिनों में गुलजार रहने वाला उपायुक्त कार्यालय में आज अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति काफी कम दिखी। पिछले कई दिनों की थकान के बाद गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की अल सुबह तक कार्य की अधिकता के बाद उन्होंने शुक्रवार को थोड़ा रिलैक्स किया। वैसे जिला परिवहन कार्यालय में अन्य दिनों की तरह ही कामकाज होते रहे। यहां काफी संख्या में आवेदक अपने लाइसेंस के लिए कार्यालय पहुंचे। जहां अन्य दिनों की तरह सही कार्य संपादित हुए।

chat bot
आपका साथी