वुशु एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनी सुनीता

रामगढ़ जिला वुशु एसोसिएशन की बैठक रविवार को चितरपुर में हुई। इसमें जिला कमेटी का विस्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 10:18 PM (IST)
वुशु एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनी सुनीता
वुशु एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनी सुनीता

संसू, चितरपुर : रामगढ़ जिला वुशु एसोसिएशन की बैठक रविवार को चितरपुर में हुई। इसमें जिला कमेटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि एशोसिएशन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। उसपर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगी और वुशु खेल को आगे ले जाऊंगी। बैठक में कहा गया कि वुशु खेल भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की देखरेख में यह खेल संचालित किया जाता है। साथ ही खेल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा छात्रवृति भी दी जाती है। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव गौरी शंकर दांगी ने किया। जिलाध्यक्ष बनने पर नेपाल विश्वकर्मा, चंद्रशेखर राम, डी मुखोपाध्याय, शुभम कुमार, अजय करमाली, रूस विश्वकर्मा, ऋषिकेश रजक, सोनू करमाली आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी