कांग्रेस जात-पात की राजनीति से करती है परहेज : गौरव

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि हर गरीब को उसका हक व अधिकार मिलना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 09:57 PM (IST)
कांग्रेस जात-पात की राजनीति से करती है परहेज : गौरव
कांग्रेस जात-पात की राजनीति से करती है परहेज : गौरव

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि हर गरीबों को उसका हक व अधिकार मिलना चाहिए। इसीलिए कांग्रेस पार्टी कभी भी जात-पात की राजनीति नहीं करती हैं बल्कि उससे परहेज करती है। जबकि भाजपा की सरकार हमेशा से ही इंसानों को बांटकर राजनीति करती है। समाज को बांटने के बजया जोड़ने में ज्यादा विश्वास कांग्रेस करती है। प्रदेश अध्यक्ष नईसराय में जिला युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व आयोजकों ने प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के संयोजक रियाजूल अंसारी, प्रदेश युवा कांग्रेस के धीरेंद्र सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जोनल संयोजक शांतनु मिश्रा, नगर अध्यक्ष संजय साव का स्वागत किया। समारोह में राजू यादव के कार्यों से प्रभावित होकर नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं। इधर राजू यादव एवं भोला यादव के नेतृत्व में दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ली। समाोह की अध्यक्षता युवा जिलाअध्यक्ष सागर महतो व संचालन धीरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर रामगढ़ विस युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह, रामगढ़ विस महासचिव शिकू खान, रामविनय महतो, दीपक शर्मा, मनीष चिगारी, अजीत करमाली, एनएसयूआई जिला कोर्डिनेटर इमरान अंसारी, मो. सोनू, रूपेश यादव, अमित करमाली, अरुण सिंह, विजय कुमार, राजू करमाली, बिट्टू करमाली, गुड्डू यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी