सिरका में 125 कुवांरी कन्याओं का हुआ पूजन

दुर्गा पूजा पंडाल सिरका के समीप बुधवार को माता के भक्त शिव शंकर के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 08:44 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 08:44 PM (IST)
सिरका में 125 कुवांरी कन्याओं का हुआ पूजन
सिरका में 125 कुवांरी कन्याओं का हुआ पूजन

संवाद सूत्र, अरगड़ा (रामगढ़) : दुर्गा पूजा पंडाल सिरका के समीप बुधवार को माता के भक्त शिव शंकर के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें 125 कुवांरी कन्याओं का पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें प्रसाद प्रसाद ग्रहण कराया गया। कन्या पूजन के दौरान अलग ही माहौल दिख रहा था। इस दौरान माता के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा। इससे पूर्व कुमारी कन्या का पैर धोया गया, इसके बाद उनके पैर में महावर लगाया गया। पुन: चुनरी ओढ़ाकर प्रसाद ग्रहण करवाया गया। इसके बाद कन्याओं के पैर छूकर लोगों ने आशीर्वाद लिया और उन्हें दक्षिणा के रूप में उपहार भी भेंट किया गया। मौके पर भक्त इस ²श्य को देख गदगद दिख रहे थे। मानो उनका नवरात्र अनुष्ठान सफल हुआ। कन्याओं ने भी उन्हें दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी